फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्ति से प्रेरित फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं जेपी दत्ता, जानें उनसे जुड़ी खास बातें

Sat, 03 Oct 2020 09:22 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
JP Dutta - फोटो : file photo
बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में बनाने वाले दिग्गज निर्माता-निर्देशक जेपी दत्ता अपना जन्मदिन तीन अक्तूबर को मनाते हैं। जेपी दत्ता ने देशभक्ति और युद्ध पर आधारित कई शानदार फिल्में बनाई हैं। उनकी फिल्मों को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया है। उनकी फिल्मों को देखकर दर्शक सिनेमाहॉल में ही देशभक्ति से इतने ज्यादा ओत- प्रोत जाते थे कि फिल्मों के प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाने लगते थे।

 
विज्ञापन

2 of 5
jp dutta
जेपी दत्ता का जन्म तीन अक्तूबर 1949 में हुआ था। उनके पिता मशहूर फिल्मकार ओपी दत्ता थे। जेपी दत्ता का पूरा नाम ज्योति प्रकाश दत्ता है। भारतीय सिनेमा में जब भी जेपी दत्ता का नाम लिया जाता है तो, 'बॉर्डर', 'एल ओ सी- कारगिल' और 'उमराव जान' सहित कई फिल्मों की याद आ जाती है। हालांकि उन्होंने ज्यादा फिल्में नहीं बनाई हैं, लेकिन उनकी गिनती बॉलीवुड के उम्दा निर्माता-निर्देशकों के रूप में होती है।
विज्ञापन

3 of 5
जेपी दत्ता, निधि दत्ता - फोटो : instagram: nidhiduttaofficial
जेपी दत्ता को देशभक्ति और जंग पर आधारित फिल्में बनाने के कारण ही उन्हें सबसे अलग और बेहतरीन निर्माता-निर्देशक माना जाता है। उन्होंने अब तक कुल 11 फिल्में बनाई हैं जिसमें से ज्यादातर फिल्में देशभक्ति से प्रेरित रही हैं। जेपी दत्ता ने अपने करियर की शुरुआत 1985 में फिल्म गुलामी से की थी। उनकी पहली ही फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया।

4 of 5
फिल्म बॉर्डर - फोटो : file photo
फिल्म बॉर्डर जेपी दत्ता के करियर की शानदार फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 1997 में आई थी। इस फिल्म के लिए जेपी दत्ता को राष्ट्रीय पुरस्कार सहित कई अन्य पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो जेपी दत्ता ने अपने वक्त की हिन्दी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री बिंदिया गोस्वामी से शादी की है। उनकी दो बेटियां निधि और सिद्धि दत्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निधि दत्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निधि दत्ता इस दिसंबर निर्देशक बिनॉय गांधी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। निधि दत्ता और बिनॉय गांधी की मुलाकात एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई। बिनॉय ने जेपी दत्ता की कंपनी के लिए एक फिल्म का निर्देशन किया था जिसमें निधि दत्ता ने अभिनय किया था, लेकिन इन दोनों की यह फिल्म कभी रिलीज हुई हो पाई। मगर उस फिल्म ने निधि दत्ता और बिनॉय गांधी को करीब ला दिया था। 

पढ़ें: हाथरस गैंगरेप केस: कंगना रणौत ने सीएम योगी पर जताया भरोसा, तो इस अभिनेत्री ने मांगा इस्तीफा, कही ये बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें