जॉली एलएलबी 3
- फोटो : इंस्टाग्राम-@akshaykumar
सीक्वल फिल्म का चला जादू
ऐसे वक्त में जब पिछली कई सीक्वल फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नाकाम साबित हुईं तो फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' दर्शकों का दिल जीत रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को करीब 120 करोड़ रुपये बजट में बनाया गया है। फिल्म में सौरभ शुक्ला, अमृता राव, हुमा कुरैशी, गजराज राव, सीमा बिस्वास और राम कपूर जैसे सितारे भी अहम किरदारों में हैं।