बॉलीवुड की कोर्टरूम ड्रामा फिल्मों की जब भी बात की जाती है, तब-तब 'जॉली एलएलबी' फ्रेंचाइजी का जिक्र जरूर किया जाता है। 'जॉली एलएलबी' के पहले और दूसरे भाग को दर्शकों और समीक्षकों का भरपूर प्यार मिला था। ऐसे में इन दोनों भागों की सफलता के बाद, मेकर्स ने फिल्म के तीसरे पार्ट का एलान कर दिया था। जिस दिन से 'जॉली एलएलबी 3' का एलान हुआ है, उसी दिन से फैंस इसकी हर अपडेट पर नजर बनाए रखते हैं। 'जॉली एलएलबी 3' में अरशद वारसी और अक्षय कुमार की भिड़ंत होने वाली है। इस बात का खुलासा होने के बाद अब फिल्म की शूटिंग पर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस के बीच हलचल बढ़ा दी है।