जॉनी वॉकर
- फोटो : सोशल मीडिया
जॉनी वॉकर ने उस दौर के सभी बड़े डायरेक्टर्स के साथ काम किया। उनकी मुख्य फिल्मों में 'जाल', 'हमसफर', 'मुगल ए आजम', 'मेरे महबूब', 'बहू बेगम', 'मेरे हुजूर', 'टैक्सी ड्राइवर', 'देवदास', 'मधुमति' और 'नया अंदाज' है। उस वक्त ऐसा था कि मेकर्स राइटर्स पर दबाव डालकर फिल्म में उनका रोल तैयार करवाते थे। क्योंकि जॉनी वॉकर का इतना नाम था कि फिल्म में उनका नाम देख ही दर्शक थियेटर पर टूट पड़ते थे।