जॉनी डेप-केमिली वास्केज
- फोटो : सोशल मीडिया
हंस कर टाल दिया
यह वीडियो एक मीडिया हाउस ने प्रकाशित किया है। वीडियो में केमिली और जॉनी की बाकी लीगल टीम सुनवाई के बाद अदालत से बाहर निकलती दिखाई दे रही है। बाहर फोटोग्राफर्स उनका इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक पैपराजी ने केमिली से पूछा, 'लोग जानना चाहते हैं कि क्या आप जॉनी डेप को डेट कर रही हैं?' कोर्ट से आते हुए केमिली ने फोटोग्राफर्स को हैलो बोला, लेकिन पैपराजी के इस सवाल को हंसी में उड़ा दिया। इसके बाद जब उनसे दोबारा कहा गया, 'यह मामला पूरे इंटरनेट पर है। हां या नहीं?' तब भी केमिली ने सवाल को नजरअंदाज कर दिया और आगे बढ़ गईं।