फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 साल पहले जॉन ने नहीं सोचा होगा एक दिन ले लेंगे आमिर खान की जगह, खुद किया खुलासा

Sat, 04 Aug 2018 08:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
John Abraham
बीते काफी समय से आमिर खान अभिनीत फिल्म 'सरफरोश' का सीक्वल बनाने की चर्चा जोरों पर है। 1999 की इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में आमिर की जगह जॉन अब्राहम को कास्ट करने की जो अटकलें लगाई जा रही थी, आज उस पर पूर्ण विराम लग गया। जॉन इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। जॉन पिछले कुछ समय से देशभक्ति से भरी हुई फिल्में कर रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'परमाणु' के बाद वह एक बार फिर 'सत्यमेव जयते' लेकर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
John Abraham
जॉन अब्राहम ने अपनी आने वाली नई देश भक्ति फिल्म के बारे में खुलासा कर दिया है। दरअसल 'सरफरोश-2' में अब जॉन अब्राहम नजर आने वाले हैं और इस बात की जानकारी खुद उन्होंने दी है। जॉन अब्राहम ने आमिर खान अभिनीत फिल्म ‘सरफरोश’ के सीक्वल में काम करने की पुष्टि करते हुए कहा कि वह इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं और एक्शन-ड्रामा फिल्म के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
अभिनेता जॉन अब्राहम
जॉन ने कहा, ‘जॉन मैथ्यू मथान और मैं इस फिल्म को मिलकर बनाएंगे। फिलहाल हम अभी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। हम इस फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू करने का प्लान कर रहे हैं। बात दें कि 'सरफरोश' के सीक्वल की कहानी नक्सल गतिविधियों और भारत के रेड कॉरिडोर पर आधारित होगी। इसके पहले पार्ट के अंत से ही सीक्वल की कहानी शुरू की जाएगी।

4 of 5
Sarfarosh
बताते चलें कि सरफरोश ने आमिर के चॉकलेटी हीरो इमेज के टैग को तोड़ा था, इसमें उन्होंने एसीपी अजय सिंह राठौड़ का रोल निभाया था, जो कि अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गैंग के खिलाफ लड़ता है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sarfarosh
इस फिल्म में आमिर के अलावा नसीरुद्दीन शाह और सोनाली बेंद्रे अहम रोल में थे। बता दें कि जॉन अब्राहम की फिल्म 'परमाणु' इस साल रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था, वहीं 15 अगस्त को उनकी फिल्म 'सत्यमेव जयते' भी रिलीज हो रही है। इसके अलावा वह फिल्म ‘रॉ’ की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें