फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमेडियन के भद्दे जोक पर जॉन को आया गुस्सा, बीच में छोड़ा शो

Thu, 10 Nov 2016 05:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हाल ही में जॉन अब्राहम और सोनाक्षी सिन्हा अपनी फिल्म 'फोर्स 2' के प्रमोशन के लिए कलर्स के शो कॉमेडी नाइट्स बचाओ पर पहुंचे थे। शो के दौरान कृष्‍णा के जोक पर जॉन बेहद नाराज हो गए और शो छोड़कर चले गए। 
विज्ञापन

कृष्‍णा के जोक को सुनकर जॉन इतना नाराज हुए कि वो शो छोड़कर चले गए

2 of 5
ये बात खुद कृष्‍णा ने एक अंग्रेजी अखबार को बताई। उन्होंने बताया कि जॉन और वो एक-दूसरे को कई सालों से जानते हैं। वो ऐसे अकेले बॉलीवुड स्टार हैं जिन्होंने कृष्‍णा को उस समय कॉल किया था जब कृष्‍णा के पिता का निधन हो गया ‌था।
विज्ञापन

कृष्‍णा के जोक को सुनकर जॉन इतना नाराज हुए कि वो शो छोड़कर चले गए

3 of 5
कृष्‍णा ने कहा, 'मुझे बहुत दुख है कि मैंने उनका दिल दुखाया।' उन्होंने बताया कि शो के दौरान वो जॉन की फ्लॉप फिल्मों जैसे 'पाप' पर जोक कर रहे थे। जॉन ने एक बार कृष्‍णा को बताया था कि पाप उनकी फेवरेट फिल्मों में से एक है।

कृष्‍णा के जोक को सुनकर जॉन इतना नाराज हुए कि वो शो छोड़कर चले गए

4 of 5
जोक सुनने के बाद जॉन अपसेट हो गए और सेट छोड़कर जाने लगे। कृष्‍णा भी उनके पीछे भागे लेकिन वो चले गए। कृष्‍णा उनसे माफी मांगना चाहते थे। कृष्‍णा ने बताया कि वो उस दिन से सो नहीं पाए हैं। कृष्‍णा ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि वो समझेंगे और मुझे माफ कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्‍णा के जोक को सुनकर जॉन इतना नाराज हुए कि वो शो छोड़कर चले गए

5 of 5
बता दें कि इससे पहले फिल्म पार्च्ड की एक्ट्रेस तनिष्ठा चटर्जी भी शो को छोड़कर चली गई थीं। शो में कृष्‍णा ने उन्हें काली-कलूटी कह दिया था। इस बात से तनिष्ठा नाराज हो गई थीं। इसके लिए उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट पर लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें