जॉन अब्राहम की फिल्म अटैक का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का नया ट्रेलर एक्शन से भरपूर हैं। 2 मिनट 34 सेकेंड के इस ट्रेलर में जॉन दुश्मनों के छक्के छुड़ाते नजर आ रहे हैं। दमदार एक्शन वाली इस फिल्म की कहानी वॉर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बेस्ड है। इस फिल्म में जॉन सुपर सोल्जर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म में जॉन का रोल कंप्यूटर प्रोग्रामिंग से बनाए सोल्जर का है जो आतंकवादियों से मुकाबला करता है।