फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे ब्रेक के बाद दमदार वापसी करेंगे जॉन, इस डायरेक्टर के साथ शुरू की शूटिंग

Tue, 06 Mar 2018 03:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अभिनेता जॉन अब्राहम ने फिल्मकार मिलाप झवेरी के साथ अपनी आगामी फिल्म 'एसएमजे' की शूटिंग शुरू कर दी है। झवेरी ने सोमवार को ट्विटर पर जॉन के साथ अपनी एक तस्वीर साझा कर यह जानकारी दी। तस्वीर में जॉन फिल्म का क्लैपबोर्ड पकड़े नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Milap zaveri, John abraham and Manoj Bajpayee
उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, और हमने शूटिंग शुरू कर दी! 'एसएमजे' का मुहूर्त शूट पूरा हुआ। जॉन अब्राहम, मनोज बाजपेयी, निखिल आडवाणी, मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी और भूषण सर का शुक्रिया। जॉन, मिलाप झवेरी और मनोज बाजपेयी के साथ 'डायलॉगबाजी और एक्शन लिए भी तैयार हैं।'



 
विज्ञापन

3 of 4
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने फिल्म मेकर मिलाप झवेरी के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'एसएमजे' की शूटिंग शुरू कर दी है। फैंस को काफी समय से जॉन की किसी हिट फिल्म का इंतजार है।
विज्ञापन

4 of 4
मुहूर्त शूट में नदारद मनोज बाजपेयी ने कहा कि वह जल्द ही फिल्म की टीम में शामिल होंगे। इसके साथ ही जॉन अब्राहम जल्द ही आने वाली फिल्म 'परमाणु' में नजर आने वाले हैं। 'परमाणु' 6 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। जॉन अब्राहम और डायना पेंटी की फिल्म 'परमाणु' की रिलीज डेट फिर से आगे बढ़ा दी गई है। बार-बार फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाए जाने से जॉन खुश नहीं है। जॉन अब्राहम इस फिल्म के को- प्रोड्यूसर भी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें