फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉन अब्राहम बोले- 100% सेक्युलर नहीं है बॉलीवुड, दुनिया दो गुटों में बंटी

Sun, 11 Aug 2019 12:22 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
John Abraham
जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बाटला हाउस को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म रिलीज होने से पहले ही विवादों में है। वहीं जॉन का कहना है की फिल्म इंडस्ट्री 100 प्रतिशत सेक्युलर नहीं है और दुनिया का आज ध्रुवीकरण हो चुका है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
John Abraham, Akshay Kumar - फोटो : amar ujala mumbai
मुंबई में 'बाटला हाउस' के प्रोमोशन के दौरान जॉन अब्राहम ने कहा, 'समस्या यह है कि दुनिया दो गुटों में बंटी हुई है। मेरी फिल्म में एक डायलॉग है ऐसा नहीं है कि कोई एक समुदाय झेल रहा है, बल्कि पूरी दुनिया झेल रही है, डोनाल्ड ट्रम्प को देखिए, ब्रेक्जिट को देखिए, बोरिस जॉनसन को देखिए। 
विज्ञापन

3 of 4
जॉन अब्राहम - फोटो : Twitter
'दुनिया आज दो गुटों में बंटी हुई है। आप इस दुनिया में रहते हैं तो आपको ये सब झेलना पड़ेगा। इसी के साथ मैं ये भी कहना चाहता हूं कि भारत दुनिया के बेहतरीन देश में से एक है और ये दुनिया की बेस्ट इंडस्ट्री में से एक है।'
विज्ञापन

4 of 4
John Abraham Salman Khan - फोटो : twitter
जॉन का मनना है कि सोशल मीडिया को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए क्योंकि जो लोग सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हैं, उनका कोई चेहरा नहीं होता है। उन्होंने कहा कि 'हेट कमेंट्स जैसी कई विवादित चीजे आपको सोशल मीडिया पर ही ज्यादातर दिखती है क्योंकि जब आप किसी ऑडियन्स में बैठे होते हैं तो लोग गैर जिम्मेदाराना बयान देने से बचते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर कई लोगों का चेहरा नहीं होता है। सोशल मीडिया पर विश्वास नहीं करना चाहिए।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें