अक्षय कुमार की 'गोल्ड' और जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर जारी है। इस हफ्ते 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' रिलीज हुई है लेकिन दोनों फिल्मों के कलेक्शन पर इसका कोई असर पड़ता दिखआई नहीं दे रहा है। दोनों फिल्में 15 अगस्त को रिलीज हुई थी। खास बात रही कि दोनों फिल्मों को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का काफी फायदा मिला। जहां अक्षय कुमार की अक्षय की फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है, वहीं ‘सत्यमेव जयते’ इससे थोड़ा पीछे चल रही है।