जल्दी ही सामने आएगा टाइटल
निर्देशक शिवम नायर अपनी इस आगामी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह कहते हैं कि "मैं इस जियो पॉलिटिकल थ्रिलर पर कुछ समय से काम कर रहा हूं। कहानी संरचना और इस स्क्रिप्ट के निर्माण में बहुत मेहनत और शोध किया गया है। अब हमारे पास जॉन अब्राहम है। इस फिल्म का टाइटल हम जल्दी ही सामने लाएंगे।
शुरू हो चुका है प्री-प्रोडक्शन
जॉन अब्राहम की इस आगामी फिल्म का निर्माण फॉर्च्यून पिक्चर्स प्रोडक्शन हाउस के द्वारा किया जाएगा। यह एक नया प्रोडक्शन हाउस है लेकिन इस टीम के द्वारा मंटो, तड़का जैसी फिल्मों का सफल फिल्मांकन किया गया है। अब फॉर्च्यून पिक्टर्स की यह तीसरी फिल्म होगी। शिवम नायर बताते हैं कि वाकाओ फिल्म के साथ इस जॉइंट वेंचर के लिए प्री-प्रोडक्शन पहले ही शुरू हो चुका है।
फॉर्च्युन पिक्चर्स के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं रितेश शाह
इस बारे में बात करते हुए रितेश शाह कहते हैं, "हम साथ में कुछ प्रोजेक्ट कर रहे हैं, जिसमें जॉन अब्राहम और शिवम नायर एक साथ हैं। एक अन्य महिला एक्शन रिवेंज थ्रिलर है। मैं टीम फॉर्च्यून पिक्चर्स, उनकी कंटेंट और उनके साथ बहुत काम करने को लेकर सहज हूं। उनकी क्यूरेशन सेंसिटिविटी वास्तव में अमेजिंग है।"