फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब भी बस और ऑटो में सफर करते हैं इस हीरो के मां-बाप

Tue, 15 Nov 2016 04:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जॉन अब्राहम और सोनाक्षी सिन्हा अपनी आने वाली फिल्म 'फोर्स 2' के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में दोनों ने इंडिया गेट पर बने अमर जवान ज्योति पर जाकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। यहां जॉन और सोनाक्षी मीडिया से भी रूबरू हुए। इस दौरान जॉन ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले।
विज्ञापन

जॉन अब्राहम बोले, 'मेरी मां ऑटो से और पिता बस से सफर करते हैं'

2 of 5
जॉन ने बताया कि उन्होंने 13 साल की कड़ी मेहनत के बाद ये सफलता मिली है। जॉन ने साल 2003 में अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। जॉन ने कहा, स्टारडम मिलने के बाद भी मैं काफी सादगी से रहता हूं। कई बार उनके को-स्टार इस बात की शिकायत करते हैं कि वो जूतों की बजाय चप्पल क्यों पहनते हैं।
विज्ञापन

जॉन अब्राहम बोले, 'मेरी मां ऑटो से और पिता बस से सफर करते हैं'

3 of 5
जॉन ने कहा, 'मैं वो बनने की कोशिश नहीं करता जो मैं हूं नहीं। मैं मध्यम वर्गीय परिवार से हूं। मेरी मां आज भी ऑटो से और पिता बस से सफर करते हैं।' बता दें कि आमिर खान की तरह जॉन ने भी किसी अवॉर्ड फंक्‍शन में हिस्सा नहीं लिया। 

जॉन अब्राहम बोले, 'मेरी मां ऑटो से और पिता बस से सफर करते हैं'

4 of 5
इस पर जॉन ने कहा, 'हां मैं किसी अवॉर्ड फंक्‍शन में नहीं जाता। मुझे ये सब किसी सर्कस की तरह लगता है।' उन्होंने बताया कि एक बार उनसे कहा गया था कि मुझे अवॉर्ड दिया जाएगा लेकिन इसके लिए मुझे स्टेज पर नाचना होगा। अगर नहीं नाचे तो ये अवॉर्ड किसी और को मिल जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जॉन अब्राहम बोले, 'मेरी मां ऑटो से और पिता बस से सफर करते हैं'

5 of 5
‌फिल्म फोर्स 2 के डायरेक्टर इस फिल्म की कहानी को सीमा पर तैनात जवानों की कहानी की तरह पेश कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही फिल्म का पहला लुक जारी हुआ था। इतना ही नहीं ट्रेलर का कुछ हिस्सा सैनिकों को समर्पित दिखाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें