Parmanu
दरअसल, जॉन अब्राहम की प्रोडक्शन कंपनी जेए एंटरटेनेंट ने क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट के साथ फिल्म से जुड़े सारे एग्रीमेंट कैंसिल कर दिए थे। जिसके बाद क्रिअर्ज ने जॉन अब्राहम को जवाब दिया और इस तरह एग्रीमेंट को कैंसिल करना गैरकानूनी और अवैध बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह समझौते को खत्म नहीं किया जा सकता। बता दें कि फिल्म 'परमाणु' को जॉन अब्राहम की प्रोडक्शन कंपनी और क्रिअर्ज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।