फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 5 साल बाद जॉन अब्राहम ने खोला राज, पत्नी के लाइमलाइट से दूर रहने की बताई असली वजह

Mon, 18 Mar 2019 03:57 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
John Abraham, Priya Runchal - फोटो : instagram
जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रॉ (रोमियो अकबर वॉल्टर) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में वो एक जासूस के किरदार में दिखेंगे। जॉन लाइमलाइट से दूर रहते हैं। उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल के बारे में भी बहुत कम लोग ही जानते हैं। पहली बार जॉन ने अपनी पत्नी प्रिया को लेकर कुछ बातें बताई हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
John Abraham, Priya Runchal - फोटो : instagram
हाल ही में एक इंटरव्यू में जॉन ने कहा- 'जब मैं अपनी पत्नी के साथ वक्त गुजार रहा होता हूं तो मुझे उस वक्त पैपराजी  बिल्कुल भी पसंद नहीं। खासतौर से जब मैं अपनी पत्नी के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहा होता हूं। प्रिया बहुत ही प्राइवेट पर्सन है।'
विज्ञापन

3 of 5
john abraham
'प्रिया ने अपनी पढ़ाई बिजनेस स्कूल ऑफ लंदन से पूरी की है। पढ़ाई के बाद वो कुछ दिनों तक लॉस एंजिल्स में रही थी। उन्हें अपना काम चुपचाप तरीके से करना पसंद है। वो अपने काम से काम रखती है। उनकी ये आदत मुझे अच्छी लगती है।'

4 of 5
john abraham with Yamaha VMAX
जॉन अब्राहम आगे कहा- 'प्रिया उनके बिजनेस में खास भूमिका निभाती हैं। लेकिन वो हमेशा पर्दे के पीछे रहना पसंद करती हैं। वो मेरी फुटबाल टीम नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड एफसी हैंडल करती हैं, जो गुवाहाटी में है। किसी टीम को हैंडल करना किसी प्रोड्क्शन टीम को हैंडल करने जैसा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
John Abraham - फोटो : twitter
प्रिया से जॉन की मुलाकात जिम में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। और इसी जिम में बिपाशा-जॉन साथ वर्कआउट करते थे। हालांकि बहुत दिनों तक बिपाशा को दोनों के अफेयर की भनक तक नहीं लगी थी। 2014 में जॉन और प्रिया ने शादी कर ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें