फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 बार 'परमाणु' की तारीख बदलने के बाद 'इतिहास' रचने को तैयार हैं जॉन, नए पोस्टर में मचाया धमाल

Thu, 26 Apr 2018 07:51 AM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
John Abraham
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की फिल्म परमाणु आखिरकार 25 मई को रिलीज हो रही है। इस फिल्म की रिलीज डेट अब तक 6 बार बदली जा चुकी है। इस बीच परमाणु में मुख्य किरदार निभा रहे एक्टर जॉन अब्राहम ने फिल्म का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर रिलीज किया है। जिसके साथ जॉन ने एक कैप्शन भी लिखा।
विज्ञापन

2 of 5
John Abraham
जॉन ने ट्वीट किया- 'न्यूक्लियर स्टेट बनने की राह बहुत मुश्किल है। ठीक वैसे ही जैसे इतिहास रचना आसान नहीं होता। आप सभी के लिए 'परमाणु' फिल्म का नया पोस्टर। परमाणु 25 मई को रिलीज होगी'  इस पोस्टर में जॉन और डायना सेना की वर्दी पहने हुए नजर आ रहे हैं जिसमें उनके साथ कई लोग भी दिखाई दिए।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
john abrahim
बीते कुछ दिनों में जॉन अब्राहम और प्रेरणा अरोड़ा के बीच तकरार देखने को मिली जिसका असर फिल्म की रिलीज पर पड़ा। सबसे पहले प्रेरणा अरोड़ा ने जॉन अब्राहम पर आरोप लगाया था। प्रेरणा का कहना था - 'फिल्म की राइट्स से मिले प्रॉफिट का 50 फीसदी हिस्सा लेने के बाद एग्रीमेंट कैंसिल किया है। इस तरह से बीच में एग्रीमेंट तोड़ना गैर कानूनी है।' 

4 of 5
John Abraham
इसके बाद जॉन अब्राहम और उनके प्रोडक्शन हाउस ने प्रेरणा और क्रिअर्ज एंटरटेंमेंट के खिलाफ पुलिस में तीन शिकायत दर्ज करवाई थीं। रिपोर्ट में धोखाधड़ी, मानहानि और विश्वासघात करने का आरोप लगाया था। इसमें कहा गया था कि क्रिअर्ज कंपनी तय हुई रकम 35 करोड़ रुपए देने में देरी कर रही थी जिसके बाद जॉन ने कंपनी और प्रेरणा दोनों से किनारा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
John Abraham
आपको बता दें, जॉन और प्रेरणा के इस विवाद की वजह से ही फिल्म 'परमाणु-द स्टोरी ऑफ पोखरन' की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है। अब तक 6 बार फिल्म की तारीख बदल चुकी है। इससे पहले परमाणु फिल्म 4 मई को रिलीज होने वाली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें