फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉन अब्राहम की फिल्म में दिखेगा किसान आंदोलन, 'सत्यमेव जयते 2' की कहानी में आखिरी समय में फेरबदल!

Mon, 28 Dec 2020 05:03 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सत्यमेव जयते 2 - फोटो : अमर उजाला
अभिनेता जॉन अब्राहम की अगली फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' की शूटिंग अपने अंतिम पड़ाव पर है। फिल्म को रिलीज करने की घोषणा तो इसके निर्माता बाद में करेंगे फिलहाल वे इस समय सुर्खियों में जोर पकड़ रहे किसान आंदोलन को फिट करने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। जॉन अब्राहम का ये एक्शन ड्रामा अब किसानों की आत्महत्या और उनके आंदोलनों से प्रेरित होगा।
विज्ञापन

2 of 5
वाराणसी में जॉन अब्राहम के फिल्म की शूटिंग - फोटो : अमर उजाला
मिलाप जावेरी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' की शूटिंग जॉन अब्राहम ने लॉकडाउन खत्म होने के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुरू की थी। यहां पर जॉन ने अपनी फिल्म की आधे से ज्यादा हिस्से की शूटिंग पूरी की। फिर उनकी इस फिल्म की शूटिंग बनारस में चली। बनारस के गंगा घाट पर उन्होंने एक गाने की शूटिंग की है जिसमें जॉन पगड़ी लगाए एक सत्याग्रही के रूप में नजर आएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
जॉन अब्राहम - फोटो : अमर उजाला
दो साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'सत्यमेव जयते' की इस सीक्वल में जॉन अब्राहम एक राजनेता बने हैं। उनके किरदार में राष्ट्रवाद की भावना कूट-कूट कर भरी है। जॉन का किरदार फिल्म में कई भ्रष्ट नेताओं की पोल खोलेगा और देश में किसानों की हालत को बेहतर बनाने के लिए एक मुहिम भी छेड़ेगा।

4 of 5
शाहरुख खान, जॉन अब्राहम - फोटो : Instagram: @iamsrk, @thejohnabraham
जॉन अब्राहम 'सत्यमेव जयते 2' की शूटिंग जल्द से जल्द खत्म करने की कोशिश में हैं क्योंकि, अगले महीने से उन्हें शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की शूटिंग शुरू करनी है। फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान एक जासूस के रूप में नजर आएंगे, वहीं जॉन अब्राहम बनेंगे एक विलेन।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जॉन अब्राहम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सिर्फ पठान ही नहीं है, जॉन को फरवरी के महीने से मोहित सूरी के साथ 'एक विलेन 2' फिल्म की शूटिंग भी शुरू करनी होगी। इधर साल भी खत्म होने वाला है और उधर 'सत्यमेव जयते 2' की शूटिंग भी लगभग पूरी हो गई है। अब जॉन जल्द से जल्द अपनी पूरी टीम के साथ मुंबई वापस लौटने की तैयारी में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें