फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत के बीच ऑनलाइन लीक हुई 'रॉ', जॉन अब्राहम को लग सकता है झटका

Sun, 07 Apr 2019 04:07 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
John Abraham - फोटो : social media
इस हफ्ते रिलीज हुई जॉन अब्राहम और मौनी रॉय की फिल्म 'रोमियो अकबर वॉल्टर' रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हो गई है। फिल्म को रिलीज हुए अभी केवल 2 दिन हुए हैं। बॉक्स-ऑफिस पर फिल्म की पहले दिन सेे ही शुरुआत धीमी है, ऐसे में ऑनलाइन लीक हो जाने से इसके कलेक्शन पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
John Abraham - फोटो : social media
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो 'रोमियो अकबर वॉल्टर' को एचडी क्वालिटी में लीक किया गया है, जो धड़ल्ले से डाउनलोड हो रही है। गौरतलब है कि 'रोमियो अकबर वॉल्टर' से जॉन अब्राहम के अलावा मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं। बताया जा रहा है कि खुद जॉन इसको अपने करियर से सबसे खास फिल्म मान रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
john abraham - फोटो : file photo
ऐसे में फिल्म का लीक हो जाने से मेकर्स का भारी नुकसान होना तय है। ट्रेड एनालिस्ट्स की मानें तो करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से बनी 'रोमियो अकबर वॉल्टर' के उत्तर भारत के मिश्रित आबादी वाले शहरों में अच्छी कमाई करने की संभावनाएं हैं। भले फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी है लेकिन मेकर्स अभी भी उम्मीद लगाकर बैठे हैं। 

4 of 5
John Abraham - फोटो : social media
फिल्म 'रोमियो अकबर वॉल्टर' साल 1971 के एक ऐसे जासूस की कहानी है जो पाकिस्तान की जासूसी करता है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम ने रॉ ऑफिसर का किरदार निभाया है। इस फिल्म का निर्देशन रॉबी ग्रेवाल ने किया है। फिल्म में जॉन के साथ मौनी रॉय मुख्य भूमिका में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Majili - फोटो : social media
हैरान करने वाली बात ये है कि 'रोमियो अकबर वॉल्टर' के लीक होने के कुछ ही घंटे बाद साउथ की फिल्म Majili भी लीक हो गई। ये फिल्म भी इसी हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। Majili में नागा चैतन्य, सामंथा अक्किनेनी और दिव्यांशा कौशिक जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें