'परमाणु' जॉन अब्राहम की सबसे विवादित फिल्म बन गई है। 4 महीने में छठी बार फिल्म की रिलीज डेट टली है। खबर है कि फिल्म 4 मई को रिलीज ना होकर 25 मई को रिलीज होगी।
विज्ञापन
2 of 4
Parmanu
हाल ही में इस फिल्म की रिलीज को लेकर जॉन अब्राहम और प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा आपस में उलझ पड़े थे जिसके बाद खबर आई कि जॉन ने फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी क्रिअर्ज से नाता तोड़ लिया है। फिर खबर आई कि ‘परमाणु- द स्टोरी ऑफ पोखरण’ अब 4 मई 2018 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
3 of 4
parmanu
लेकिन अब फिल्म 4 मई को रिलीज नहीं होगी और क्रिअर्ज प्रोपर्टी बनकर 25 मई की रिलीज होगी। मामले में मंगलवर को कोर्ट में पहली सुनवाई हुई। आज मामले की आखिरी सुनवाई होगी।
आपको बता दें कि रिलीज में हो रही देरी के कारण जॉन ने क्रिअर्ज का कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया था। जिसके बाद प्रेरणा ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया। वहीं जॉन ने प्रेरणा के खिलाफ तीन क्रिमिनल केस दर्ज कराए। फिल्म में जॉन अब्राहम के अलावा डायना पेंटी भी हैं। फिल्म 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षण पर आधारित है।