फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफल हुआ पोखरण में 'परमाणु' परीक्षण, जॉन अब्राहम ने अपनी ही फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

Thu, 07 Jun 2018 10:46 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
PARMANU
लंबे समय बाद परदे पर नजर आए जॉन अब्राहम की फिल्म परमाणुः द स्टोरी ऑफ पोखरण को दर्शक पसंद कर रहे हैं। 13 दिन में फिल्म ने टिकट खिड़की पर 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। इसे देखने के लिए दर्शक अब भी लगातार सिनेमाघरों में आ रहे हैं। देशभक्ति से ओतप्रोत इस फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से भी चार स्टार तक दिए गए हैं। फिल्म की कहानी काफी दमदार है।
विज्ञापन

2 of 5
parmanu
परमाणु से जॉन ने अपनी ही कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े हैं। परमाणु जॉन अब्राहम की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म का कलेक्शन इसी तरह जारी रहा तो जल्द ही जॉन देसी ब्वॉयज का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक कुल मिलाकर परमाणु ने अब तक 50 करोड़ से ज्यादा रुपये अपने खाते में जोड़ लिए हैं।



 
विज्ञापन

3 of 5
जॉन अब्राहम
आकंड़ों पर नजर डाले तो जॉन अब्राहम की अबतक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म हाउसफुल 2 है। हालांकि इस फिल्म में जॉन अकेले नहीं थे। इसके बाद नंबर आता है रेस 2 का जिसने 114 करोड़ की कमाई की थी। तीसरे नंबर पर है वेलकल बैक, 70 करोड़ की कमाई के साथ चौथे नंबर पर है ढिशूम। परमाणु से जॉन ने अपनी ही तीन फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े हैं इसमें शामिल फिल्में हैं दोस्ताना- 44.50 करोड़, न्यू यार्क- 45 करोड़, मद्रास कैफे- 45 करोड़।

4 of 5
जॉन अब्राहम
कमाई का आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है। फिल्म में जॉन के अलावा डायना पेंटी भी लीड रोल में हैं। फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिल सकता है। फिल्म भारत में 1935 स्क्रीन पर रिलीज की गई है। वहीं देश के बाहर 270 स्क्रीन मिली हैं। 'परमाणु' को टोटल 2205 स्क्रीन मिली हैं। इस शुक्रवार करीना कपूर खान की फिल्म वीरे दी वेडिंग रिलीज हुई है इसके बाद भी लोग परमाणु देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
parmanu
‘परमाणु : द स्टोरी ऑफ पोखरण’ साल 1998 में किए गए परमाणु परीक्षणों पर आधारित है। खास बात ये है कि ‘परमाणु’ फिल्म की शूटिंग साढ़े तीन महीने में खत्म कर लिया गया था। फिल्म में बोमन ईरानी भी हैं और इसे अभिषेक शर्मा ने डायरेक्ट किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें