फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

John Abraham Instagram: बर्थडे से पहले जॉन अब्राहम के इंस्टाग्राम पर सारी पोस्ट हुईं डिलीट, कंफ्यूजन में हैं फैंस, हैक हुआ या फिर..

Tue, 14 Dec 2021 02:49 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जॉन अब्राहम - फोटो : Instagram
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अचानक सारी पोस्ट्स डिलीट कर दी गई हैं। उनकी प्रोफाइल पिक्चर भी हट गई है। अभिनेता जॉन अब्राहम के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से सारी तस्वीरें और वीडियोज डिलीट हो गई हैं। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि जॉन अब्राहम ने खुद ही अपनी सारी तस्वीरें और वीडियोज डिलीट की हैं या फिर उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। गौरतलब है कि जॉन अब्राहम की इंस्टाग्राम पर अच्छा-खासी फैन फॉलोअर्स हैं। उन्हें 9 मिलियन से ज्यादा लोग सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। उनकी सारी पोस्ट डिलीट होने के बाद फैंस कंफ्यूज हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
जॉन अब्राहम, बिपाशा बासु - फोटो : Social Media
जॉन अब्राहम के इंस्टाग्राम अकाउंट को एक्ट्रेस आलिया भट्ट, कृति सेनन, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा समेत कई सेलेब्स फॉलो करते हैं। उन्हें हाल ही में सत्यमेव जयते 2 में देखा गया था, जो 25 नवंबर को रिलीज हुई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
जॉन अब्राहम - फोटो : Instagram
जॉन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खासे सक्रिय रहते थे और अपनी तस्वीरों और वीडियोज को पोस्ट करते रहते थे। लेकिन सारी पोस्ट डिलीट होने के बाद फैंस की समझ नहीं आ रहा कि उनका अकाउंट हैक हुआ है या फिर उन्होंने खुद ही अपनी सारी पोस्ट डिलीट की हैं।

 

4 of 5
जॉन अब्राहम - फोटो : Instagram
बर्थडे से पहले डिलीट हुईं सारी पोस्ट
जॉन अब्राहम का 3 दिन बाद यानी कि 17 दिसंबर को बर्थडे है। ऐसे में अचानक उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से सारी पोस्ट डिलीट हो जाने पर फैंस हैरान हैं। यह भी कहा जा रहा है कि उनका अकाउंट हैक हो गया है। लेकिन अभी उनकी तरफ से इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जॉन अब्राहम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि जॉन अब्राहम की फिल्म अटैक रिलीज होने वाली है। ऐसे में यह भी कहा जा रहा है कि कहीं यह कोई प्रमोशन रणनीति तो नहीं है। हालांकि, अभी यह कंफर्म नहीं है कि उनका अकाउंट हैक हुआ है या फिर अभिनेता ने खुद ही अपनी सारी पोस्ट इंस्टाग्राम से डिलीट की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें