फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉन अब्राहम के लिए तुरुप का पत्ता साबित हुई 'धूम', इन 10 किरदारों ने उन्हें बनाया सुपरस्टार

Tue, 17 Dec 2019 07:39 AM IST
shrilata biswas मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता और निर्माता जॉन अब्राहम ने साल 2003 में फिल्म 'जिस्म' से भारतीय सिनेमा जगत में कदम रखा था। इस फिल्म के साथ ही जॉन ने अपने मंसूबे जाहिर कर दिए थे कि वह फिल्म जगत में अपना खास मुकाम बनाए रुकने वाले नहीं हैं। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड से नवाजा गया। 16 साल के अपने करियर में जॉन करीब 40 फिल्मों में बतौर अभिनेता और सात फिल्मों में बतौर निर्माता के तौर पर काम कर चुके हैं। संजीदा अभिनय से लेकर एक्शन और कॉमेडी किरदारों से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले जॉन अब्राहम ने अपने दमदार अदाकारी से दर्जनों पुरस्कार भी अपने नाम किए हैं। चलिए आपको बताते हैं जॉन अब्राहम के टॉप 10 रोल्स के बारे में जिसने उन्हें बनाया सुपरस्टार- 
विज्ञापन

2 of 11
धूम - फोटो : फाइल
1.धूम (2004)
फिल्म 'धूम' जॉन अब्राहम के लिए गेम चेंजर साबित हुई। इस फिल्म में वह एक चोर की भूमिका में है जो अपनी बड़ी-बड़ी चोरियों से पुलिस के होश उड़ा देता है। फिल्म में वह लंबे बालों के साथ बाइकर लुक में नजर आए, जो युवाओं को खूब भाया। यह रोल जॉन पर एकदम सटीक बैठा क्योंकि वह खुद भी बाइक चलाने का शौक रखते हैं। फिल्म में उनके निगेटिव किरदार का नाम कबीर था। 
विज्ञापन

3 of 11
गरम मसाला - फोटो : फाइल
2.गरम मसाला (2005)
'गरम मसाला' में जॉन ने श्याम/सैम का रोल प्ले किया था। फिल्म में उनके अलावा अक्षय कुमार भी अहम भूमिका में हैं जो उनके दोस्त का किरदार प्ले कर रहे हैं। दोनों ही दोस्त फोटोग्राफर होते हैं। दोनों ही अव्वल दर्ज के इश्कबाज हैं। इसी बीच सैम को विदेश जाने का मौका मिलता है और जब वह वापस आता है तो वह एक साथ तीन-तीन लड़कियों से इश्क फरमा रहा होता है। जिसके चलते उसके जीवन में एक के बाद एक कई परेशानियां आती हैं।

4 of 11
टैक्सी नं. 9 2 11 - फोटो : फाइल
3.टैक्सी नंबर 9 2 11 (2006)
मिलन लुथरिया निर्देशित इस फिल्म में जॉन अब्राहम ने गुस्सैल कारोबारी जय एस. मित्तल का किरदार निभाया है वहीं नाना पाटेकर ने राघव नामक एक टैक्सी चालक की भूमिका निभाई है। एक बार जय, राघव की टैक्सी में बैठता है बस उसी दिन से दोनों की जिंदगी में ऐसे-ऐसे मोड़ आते हैं कि दोनों की जिंदगी ही बदल जाती है। फिल्म में जॉन ने नाना पाटेकर जैसे दिग्गज कलाकार के सामने दमदार किरदार निभा कर दिखा दिया था कि अब उन्हें अदाकारी के मामले में नौसिखिया नहीं कहा जा सकता है। 
विज्ञापन

5 of 11
काबुल एक्सप्रेस - फोटो : फाइल
4.काबुल एक्सप्रेस (2006)
इस फिल्म में जॉन एक संजीदा किरदार में नजर आए। कबीर खान निर्देशित इस फिल्म में अरशद वारसी भी मुख्य भूमिका में हैं। सुहैल खान (जॉन अब्राहम) और जय कपूर (अरशद वारसी) दोनों पत्रकार होते हैं जो अफगानिस्तान में पर अपनी एक रिपोर्ट के चलते पहुंचते हैं। जिसके लिए वह अपने सफर की शुरुआत काबुल से करते हैं। इस फिल्म में अपने संजीदा अभिनय से यह साबित कर दिया कि वह कॉमेडी और एक्शन के साथ किसी सीरियस विषय पर आधारित फिल्म में भी काम कर सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 11
dostana - फोटो : file
5.दोस्ताना (2008)
जॉन अब्राहम (कुणाल चौहान) और अभिषेक बच्चन (समीर सैम अचार्य) एक मकान पाने के लिए समलैंगिक जोड़ा होने का नाटक करते हैं। दोनों को प्रियंका चोपड़ा (नेहा) से प्यार हो जाता है। दोनों ही नेहा को पाने की कोशिश करते हैं। हालांकि बाद में पता चलता है कि नेहा किसी और से प्यार करती है। फिल्म में जॉन का दिलफेक अंदाज खास चर्चा में रहा। खास तौर पर उनका ब्रोमांस और रोमांस ने दर्शकों की वाहवाही बटोरी। 
विज्ञापन

7 of 11
न्यूयॉर्क - फोटो : फाइल
6.न्यूयॉर्क (2009)
वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के हादसे के बाद अमेरिका में रहने वाले लोगों का जीवन काफी प्रभावित हो जाता है। खास तौर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों को कैसी दिक्कतें झेलनी पड़ी थी, यह फिल्म उसी परिस्थिति को फिल्माने की कोशिश करता है। इस फिल्म में नील नितिन मुकेश और कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में है। फिल्म में यह दिखाया गया है कि कैसे बिगड़ती परिस्थितियों के कारण जॉन अब्राहम (समीर शैख) गलत रास्ते पर चल पड़ते हैं। न्यूयॉर्क में जॉन की अदाकारी में विभिन्नता देखने को मिली। शुरुआत में वह जहां एक कॉलेज ब्वॉय के तौर पर नजर आए तो फिल्म के अंत तक वह बदले की आग में झुलसते एक युवक के रोल में देखे गए। 

8 of 11
John Abraham - फोटो : file photo
7.फोर्स (2011) 
जॉन अब्राहम इस फिल्म में धांसू एक्शन अवतार में देखे गए। एसीपी यशवर्धन सिंह के किरदार में उन्होंने जिस तरह मुल्जिमों पर कहर बरपाया उसने सभी को अपना मुरीद बना दिया। खास तौर पर फिल्म में एक स्टंट सीन में उन्होंने एक बाइक उठाई थी जिसकी आज भी खूब चर्चा होती है। 

9 of 11
देसी ब्वॉयज - फोटो : सोशल मीडिया
8.देसी ब्वॉयज (2011)
इस फिल्म में एक बार फिर जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार साथ नजर आए हैं। फिल्म में जहां उन्होंने निखिल तो वहीं अक्षय ने जिग्नेश/जेरी का किरदार निभाया है। दोनों अपनी नौकरी खोने पर, आजीविका कमाने के लिए स्ट्रिपर्स के रूप में काम करते है। हालांकि उनका कार्य उनकी लव लाइफ में कई दिक्कतें पैदा कर देता है। इस फिल्म के जरिए फिर एक बार जॉन अब्राहम का दिलफेंक आशिक का किरदार देखने को मिला। फिल्म में उनकी जोड़ी दीपिका पादुकोण के साथ नजर आई जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।

10 of 11
MADRAS CAFE - फोटो : file photo
9.मद्रास कैफे (2013)
इस फिल्म में जॉन साल 2013 तक के निभाए अपने सभी किरदारों की तुलना में सबसे अधिक संजीदा किरदार में नजर आए। फिल्म में वह एक भारतीय खुफिया एजेंट (विक्रम गुप्ता) की भूमिका में हैं। विक्रम एक मिशन के तहत श्रीलंका का दौरा करता है और खुद को गृह युद्ध और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री को मारने की साजिश में फंसा पाता है। 
विज्ञापन

11 of 11
shootout at wadala - फोटो : social media
10.शूटआउट एट वडाला (2013)
मन्या सुर्वे (जॉन अब्राहम) एक होनहार छात्र होता है जिसे अपने भाई, भार्गव पर हमला करने वाले एक गैंगस्टर की हत्या के लिए जेल भेजा जाता है। मन्या जेल से भाग जाता है और अपना बदला लेने के लिए अपना खुद का गिरोह बनाता है। इस फिल्म में जॉन एक गैंगस्टर के रोल में देखे गए जो काफी प्रभावी नजर आया। 

कबीर सिंह के कुछ सीन्स में असहज हो गईं थीं कियारा आडवाणी, बोलीं- मैं इसके लिए राजी...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें