फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

John Abraham: सख्त पुलिसवाले से लेकर खूंखार गैंगस्टर तक, पर्दे पर इन किरदारों से जॉन अब्राहम ने मचाई ‘धूम’

Wed, 17 Dec 2025 07:00 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

John Abraham Birthday: अभिनेता जॉन अब्राहम आज 53 साल के हो गए हैं। जॉन के जन्मदिन पर जानते हैं उनके उन प्रमुख किरदारों को, जिन्होंने जॉन को दिलाई इंडस्ट्री में अलग पहचान…
विज्ञापन
1 of 11
जॉन अब्राहम - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड के हैंडसम हंक माने जाने वाले अभिनेता जॉन अब्राहम आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। मॉडलिंग से अपना करियर शुरू करने वाले जॉन अब्राहम की गिनती इंडस्ट्री के प्रमुख अभिनेताओं में होती है। दो दशक से भी लंबे अपने एक्टिंग करियर में जॉन कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। एक्टिंग के अलावा जॉन अब्राहम अपने लुक और बॉडी को लेकर भी अक्सर चर्चओं में रहते हैं। इसके अलावा जॉन का बाइक को लेकर प्यार भी जग जाहिर है। उनके पास कई बाइक का शानदार कलेक्शन है। वहीं अब जॉन अब्राहम एक्टर के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी हैं। अपनी फिल्मों के अलावा उन्होंने कई अन्य सफल फिल्मों का भी निर्माण किया है। आज जन्मदिन के मौके पर जानते हैं जॉन अब्राहम के कुछ प्रमुख चर्चित किरदारों के बारे में, जिन्हें जॉन अब्राहम ने पर्दे पर हमेशा के लिए यादगार बना दिया..

विज्ञापन

2 of 11
जॉन अब्राहम - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

कबीर (धूम)
साल 2004 में आई फिल्म ‘धूम’ में जॉन अब्राहम ने कबीर नाम के एक चोर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में जॉन अब्राहम का लुक और बाइक चलाने का उनका स्वैग लोगों को काफी पसंद आया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। इस फिल्म को एक ट्रेंड सेटर फिल्म माना जाता है, जिसने बड़े वालों वाले लुक और बाइक के प्रति लोगों की दीवानगी में इजाफा किया था।

विज्ञापन

3 of 11
जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

श्याम या सैम (गरम मसाला)
चोर बनकर लोगों का दिल चुराने के बाद जॉन अब्राहम साल 2005 में आई कॉमेडी फिल्म ‘गरम मसाला’ में श्याम उर्फ सैम के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में जॉन अब्राहम अक्षय कुमार के साथ प्रमुख भूमिका में थे। फिल्म में दोनों दोस्त बने हैं। फिल्म में जॉन की कॉमिक टाइमिंग ने सभी को हैरान किया था। ‘गरम मसाला’ को आज भी बॉलीवुड की कल्ट कमेडी फिल्मों में गिना जाता है।

4 of 11
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया

के (नो स्मोकिंग)
अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित फिल्म ‘नो स्मोकिंग’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर सफल न रही हो, लेकिन फिल्म को क्रिटिक्स से काफी सराहना मिली थी। इस फिल्म में जॉन अब्राहम ने 'के' नाम के एक चेन स्मोकर की भूमिका निभाई थी। इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर में जॉन अब्राहम के अभिनय की काफी तारीफ हुई थी।

विज्ञापन

5 of 11
जॉन अब्राहम गोल फिल्म में - फोटो : सोशल मीडिया

सनी भसीन (गोल)
2007 में आई फिल्म ‘गोल’ एक स्पोर्ट ड्रामा है, जो फुटबॉल पर आधारित है। फिल्म में क्लब फुटबॉल से लेकर नेशनल लेवल तक के फुटबॉल खेल को दिखाया गया है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम ने सनी भसीन नाम का किरदार निभाया है, जो एक अच्छा फुटबॉल प्लेयर होता है। जॉन अब्राहम असल जिंदगी में भी काफी अच्छी फुटबॉल खेल लेते हैं। इसलिए गोल का किरदार उनके दिल के काफी करीब है। फिल्म कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी, लेकिन जॉन ने अपने किरदार के लिए काफी मेहनत की थी।

विज्ञापन

6 of 11
जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

कुणाल चौहान (दोस्ताना)
फिल्म ‘दोस्ताना’ दो दोस्तों की कहानी है। फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म में सैम (अभिषेक बच्चन) और कुणाल (जॉन अब्राहम) रेंट पर घर लेने के लिए समलैंगिक कपल होने का नाटक करते हैं। इसके बाद लोग उन्हें असल में भी समलैंगिक समझने लगते हैं। लेकिन वो दोनों ही नेहा (प्रियंका चोपड़ा) से प्यार करते हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम की बॉडी और लुक्स की काफी चर्चा हुई थी। यह फिल्म उनके करियर की अहम फिल्मों में शामिल है।

विज्ञापन

7 of 11
जॉन अब्राहम - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

मान्या सुर्वे (शूटआउट एट वडाला)
संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित फिल्म ‘शूटआउट एट वडाला’ में जॉन अब्राहम ने मान्या सुर्वे का किरदार निभाया है। मान्या 1970-80 के दशक में मुंबई का एक शिक्षित और खूखांर गैंगस्टर रहा है। इस गैंगस्टर के किरदार में जॉन अब्राहम काफी जंचे थे और उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ भी हुई थी। 

8 of 11
जॉन अब्राहम - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

समीर शेख (न्यूयॉर्क)
कबीर खान की फिल्म ‘न्यूयॉर्क’ जो 9/11 हमलों के बाद न्यूयॉर्क में रहने वाले तीन दोस्तों (जॉन अब्राहम, कटरीना कैफ और नील नितिन मुकेश) की कहानी है। फिल्म में जॉन ने समीर शेख उर्फ सैम की भूमिका निभाई है, जो आतंकवाद का गलत आरोप लगने के बाद आतंकी गतिविधियों में शामिल हो जाता है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही थी और जॉन अब्राहम के किरदार की भी काफी तारीफ हुई थी।

9 of 11
जॉन अब्राहम - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विक्रम सिंह (मद्रास कैफे)
साल 2013 में आई फिल्म ‘मद्रास कैफे’ सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म है। शूजित सरकार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जॉन अब्राहम ने भारतीय खुफिया जासूस विक्रम सिंह की भूमिका निभाई है। 1980 और 1990 के दशक की शुरुआत में श्रीलंका के गृहयुद्ध और भारतीय हस्तक्षेप से प्रेरित इस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या और उसकी जांच को दिखाया गया है। समीक्षकों द्वारा सराही गई इस फिल्म को जॉन अब्राहम के करियर की महत्वपूर्ण फिल्म माना जाता है। फिल्म में जॉन के अभिनय की जमकर तारीफ हुई थी।

10 of 11
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया

एसीपी संजय कुमार (बाटला हाउस)
2018 में दिल्ली के बाटला हाउस में हुए एनकाउंटर पर आधारित फिल्म ‘बाटला हाउस’ में जॉन अब्राहम ने एसीपी संजय कुमार की भूमिका निभाई है। असल पुलिस वाले के किरदार में जॉन अब्राहम काफी जंचे हैं। फिल्म को भी दर्शकों व क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई थी। फिल्म में जॉन के अभिनय को काफी पसंद किया गया था।

विज्ञापन

11 of 11
जॉन अब्राहम और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
जिम (पठान)
यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘पठान’ में जॉन अब्राहम ने विलेन की भूमिका निभाई है। फिल्म में जॉन ने जिम नाम के पूर्व रॉ एजेंट और 'आउटफिट एक्स' नाम के आतंकी संगठन के सरगना का किरदार निभाया है। शाहरुख खान स्टारर इस फिल्म में जॉन एक खूंखार, शक्तिशाली और दहशत फैलाने वाले विलेन के किरदार में नजर आए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर रही और जॉन अब्राहम ने अपने करियर की सबसे यादगार और दमदार भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें