फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Joe Biden US President: प्रियंका चोपड़ा से लेकर अली फजल तक, जो बाइडन की जीत पर सितारों ने जताई खुशी

Sun, 08 Nov 2020 12:11 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रियंका चोपड़ा, जो बाइडन, अली फजल - फोटो : इंस्टाग्राम
डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडन ने अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव जीत लिया है। वहीं भारतीय मूल की कमला हैरिस अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति चुनी गई हैं। जो बाइडन के जीतने पर अमेरिका में सड़कों पर जश्न का माहौल देखा गया। बॉलीवुड के कई सितारों ने जो बाइडन और कमला हैरिस को बधाई दी है।
विज्ञापन

2 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram: @priyankachopra
‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा- ‘अमेरिका ने रिकॉर्ड तोड़ संख्या में अपनी बात रखी और फैसला आ गया है। सभी वोटों की गिनती हुई। मैं उन सभी की सराहना करती हूं, जिन्होंने लोकतंत्र के कार्य करने के तरीके का इतना शक्तिशाली प्रदर्शन किया। अमेरिका में इस चुनाव को देखना आश्चर्यजनक था। राष्ट्रपति चुने गए जो बाइडन और उपराष्ट्रपति चुनी गईं कमला हैरिस को बधाई। पहली महिला उपराष्ट्रपति। बड़े सपने देखो। कुछ भी हो सकता है। बधाई अमेरिका।‘
 
विज्ञापन

3 of 6
अभय देओल - फोटो : instagram/abhaydeol
अभय देओल ने एक कार्टून साझा करते हुए लिखा- ‘हां, यह हो गया।‘

4 of 6
पूजा भट्ट - फोटो : एएनआई
पूजा भट्ट ने जो बाइडन की जीत की खबर को पोस्ट किया।
 
विज्ञापन

5 of 6
अली फजल - फोटो : अमर उजाला
अली फजल लिखते हैं कि ‘ओह भगवान, तो यह वाकई हो गया?’
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करीना कपूर - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
करीना कपूर ने कमला हैरिस की तस्वीर के साथ उनकी कही बातों को साझा किया है। कमला हैरिस ने कहा था कि ‘मेरी मां ने मेरी ओर देखा था और कहा था कि कमला बेशक तुम इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला हो लेकिन तुम आखिरी मत होना।‘
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें