Javed Akhtar
- फोटो : Social Media
जावेद अख्तर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अक्सर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। इस बार उन्होंने जेएनयू की छात्रसंघ अध्यक्ष आईशी घोष के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर दिल्ली पुलिस पर कटाक्ष किया है। जावेद अख्तर ने ट्विटर पर लिखा, 'जेएनयू की छात्रसंघ अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर पूरी तरह से समझ में आती है। कैसे वह अपने सिर के साथ एक राष्ट्रवादी, देश प्रेम की लोहे की रोड़ को रोकने की हिम्मत की। इन देशद्रोहियों ने हमारे बेचारे गुंडों को एक लाठी भी ठीक से नहीं मारी। वे हमेशा अपने शरीर को आगे रखते थे। मुझे पता है कि उन्हें चोट खाना पसंद है।'