पांच जनवरी की शाम को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कैंपस में कुछ नकाबपोश लोग आए और छात्रों से मारपीट की। हिंसा में 20 से ज्यादा छात्र घायल हो गए जिन्हें फिलहाल अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। छात्रों से हुई मारपीट की इस घटना के बाद देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। यहां तक कि कई फिल्मी सितारे जेएनयू में इस हुई घटना के बाद मुंबई में कार्टर रोड क्षेत्र में सड़कों पर विरोध करने उतर आए। वहीं दूसरी ओर कुछ सितारों ने सोशल मीडिया पर इस पूरे मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।