फीस को लेकर दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में विश्वविद्यालय की हॉस्टल की फीस को बढ़ाया गया है, जिसको लेकर छात्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों का प्रदर्शन सोमवार को उस समय उग्र हो गया था जब दिल्ली पुलिस ने छात्रों के खिलाफ लाठीचार्ज शुरू कर गिया था। दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई की लोगों ने निंदा की है। वहीं अब इस मामले में फिल्मी सितारे भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।