जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) कैंपस में छात्र गुटों में जमकर मारपीट हुई। ये घटना रविवार शाम को हुई। हिंसा में दोनों पक्षों के 26 से ज्यादा छात्र घायल हो गए हैं। घायलों में महिला शिक्षक भी हैं। बताया जा रहा है कि नकाब पहने 40 से 50 युवकों की भीड़ कैंपस में पहुंची और हॉस्टल में घुसकर हमला किया। जेएनयू में हुए इस हमले के बाद बॉलीवुड सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
2 of 13
swara bhaskar
- फोटो : social media
जेएनयू की छात्र रहीं अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने एक वीडियो पोस्ट किया। स्वरा ने पोस्ट के साथ लिखा- 'सभी दिल्लीवासियों से अपील है कि भारी संख्या में जेएनएयू के मुख्य गेट पर पहुंचे। जिससे सरकार और दिल्ली पुलिस पर दबाव बनाया जा सके। जेएनयू कैम्पस में घुसे एबीवीपी के गुंडों को रोका जाए।'
विज्ञापन
3 of 13
Taapsee Pannu
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
अभिनेत्री तापसी पन्नू ने लिखा- 'ऐसी स्थिति है, हम सोचते हैं कि ऐसी जगह हमारा भविष्य बनता है। यह डरावना है और ऐसा नुकसान है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती है। हम किस तरह यहां भविष्य को आकार देने के बारे में सोच रहे हैं। दुखद है ये।'
4 of 13
anubhav sinha
- फोटो : social media
निर्देशक अनुभव सिन्हा ने लिखा- 'अभी सरकार के साथ बैठक में उपस्थित मेरे सभी सहयोगियों, अभी जेएनयू में क्या चल रहा है? इस बारे में उनसे बात करें। जब आप छात्रों के साथ अत्याचार करते हैं, तो आप हमें शानदार डिनर नहीं दे सकते।'
विज्ञापन
5 of 13
anurag basu
- फोटो : social media
निर्देशक अनुराग बसु ने कहा- 'हम अब मूकदर्शक नहीं रह सकते हैं!'
विज्ञापन
6 of 13
Twinkle Khanna
ट्विंकल खन्ना ने लिखा कि 'भारत, जहां गायों को छात्रों की तुलना में अधिक सुरक्षा प्राप्त होती है। यह एक ऐसा देश है जो अब गौहत्या करने से मना करता है। आप हिंसा से लोगों को दबा नहीं सकते हैं। सड़क पर अधिक विरोध, अधिक हमले, अधिक लोग होंगे।' ट्विंकल खन्ना ने इसके साथ एक अखबार का पोस्ट भी शेयर किया।
विज्ञापन
7 of 13
huma qureshi
- फोटो : social media
हुमा कुरैशी ने अनुभव सिन्हा के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा- 'गुंडे'
8 of 13
Anurag Kashyap
- फोटो : Social Media
अनुराग कश्यप ने जेएनयू हिंसा को लेकर कई रिट्वीट किए।
9 of 13
रितेश देशमुख
- फोटो : सोशल मीडिया
रितेश देशमुख ने लिखा- 'आपको अपना चेहरा ढंकने की आवश्यकता क्यों है? क्योंकि आप जानते हैं कि आप कुछ गलत, अवैध और दंडनीय काम कर रहे हैं। इसमें कोई सम्मान नहीं है-जेएनयू के अंदर नकाबपोश गुंडों द्वारा छात्रों और शिक्षकों पर किए हमलों को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।'
10 of 13
Kriti Sanon
- फोटो : instagram
कृति सेनन ने ट्वीट किया- 'जेएनयू में जो हुआ उसे देखकर मेरा दिल टूट गया। भारत में जो चल रहा है वह भयानक है। नकाबपोश कायरों द्वारा छात्रों और शिक्षकों को पीटा और आतंकित किया जा रहा है। राजनैतिक एजेंडे के लिए इतना गिरा हुआ खेल। हिंसा समाधान नहीं है। हम इतने अमानवीय कैसे हो गए हैं?'
11 of 13
nandita das
- फोटो : file photo
नंदिता दास ने इस घटना से जुड़ी एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि 'यह क्या हो रहा है? क्या कोई सुन और देख रहा है?' इसके अलावा उन्होंने आधी रात को मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर चल रहे एक विरोध प्रदर्शन की वीडियो भी साझा की है।
12 of 13
Rajkummar Rao
- फोटो : file photo
इसके अलावा राजकुमार राव, विशाल भारद्वाज, जीशान अयूब, जावेद जाफरी और जेनेलिया देशमुख से लेकर तमाम दूसरे कलाकारों ने भी इस घटना की निंदा करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की है। वहीं भुवन बाम, कुणाल कामरा और वरुण ग्रोवर जैसे कलाकार भी इस घटना पर खुलकर सामने आए हैं।
आयुष्मान खुराना ने एक कविता पोस्ट की है- 'इंसानियत से बड़ा कुछ नहीं, धर्म नहीं, सियासत नहीं। धन नहीं, विरासत नहीं। किसी की हो सोच नई, हो अलग तो अलग सही, पर तुझे उस सोच को नोचने का हक नहीं, यही भारत का लोकतंत्र है, और इसमें किसी को शक नहीं।'