जिम्मी शेरगिल
- फोटो : file photo
फिल्म माचिस में जिम्मी शेरगिल के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद उन्होंने मोहब्बतें, दिल है तुम्हारा, हासिल, मुन्ना भाई एमबीबीएस, ए वेडनसडे, तनु वेड्स मनु, साहेब बीवी और गैंगस्टर सीरीज, स्पेशल 26 और मुक्काबाज सहित बॉलीवुड की शानदार फिल्मों में काम किया और बड़े पर्दे पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। हिंदी सिनेमा के अलावा जिम्मी शेरगिल ने पंजाबी सिनेमा में भी अपने अभिनय का दम दिखाया है।