फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jimmy Shergill: फिल्मों या ओटीटी प्लेटफॉर्म में न्यूडिटी पर बोले जिम्मी शेरगिल, कहा- ‘मैं असहज महसूस करता हूं..’

Wed, 12 Jan 2022 06:20 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जिम्मी शेरगिल - फोटो : सोशल मीडिया
प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता जिम्मी शेरगिल ने अपने अभिनय करियर के दौरान कुछ बेहतरीन फिल्में दी हैं। उनकी हरेक फिल्म/वेब सीरीज का किरदार एक-दूसरे अलग होता है। हालांकि इन सब में एक चीज कॉमन होती है, वह है न्यूडिटी का कॉन्सेप्ट। जिम्मी शेरगिल ने बताते हैं कि वह किसी भी प्रोजेक्ट के लिए हां बोलने से पहले यह जरूर देखते हैं कि उस फिल्म या वेब सीरीज का कॉन्सेप्ट उनके परिवार के सदस्यों के देखने लायक है या नहीं। हाल ही में 'रंगबाज', 'यॉर ऑनर सीजन 1 और 2' का हिस्सा रहे चुके अभिनेता का मानना है कि इंडस्ट्री के सभी कलाकारों की ऐसी ही सोच रहनी चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
जिम्मी शेरगिल - फोटो : सोशल मीडिया
51 वर्षीय अभिनेता, जिम्मी शेरगिल ने अपने हालिया साक्षात्कार में अश्लील फिल्मों या वेब सीरीज के बारे में कहा, “मैं उन चीजों का हिस्सा बनने की कोशिश करता हूं, जिससे दर्शक कनेक्ट कर पाएं। कल, अगर मुझे एक और सीरीज मिलती है, जो अलग हो, कॉमेडी हो, तो मैं उसे भी करने की कोशिश करूंगा। 
विज्ञापन

3 of 5
जिम्मी शेरगिल - फोटो : सोशल मीडिया
शो में नग्नता और अपमानजनक भाषा के बारे में पूछे जाने पर, अभिनेता ने जवाब दिया, “नग्नता और ये सब से तो मैं सहज नहीं हूं। दृश्य में क्या हो रहा है उसका अगर कोई मतलब होगा या वास्तव में मेरा किरदार वैसा होगा तभी मैं ऐसा दृश्य करूंगा। लेकिन सिर्फ उस तरह के दर्शकों को आकर्षित करने के लिए ऐसा करना मुझे सही नहीं लगता। आज कल की फिल्मों और वेब सीरीज में ऐसा हो रहा है, जो मुझे समझ नहीं आता।

4 of 5
जिम्मी शेरगिल - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि यही वजह है कि जिम्मी ने 'यॉर ऑनर' के लिए काम करने में सहज महसूस किया, जो एक इजरायली वेब सीरीज 'क्वोडो' का रूपांतरण है। वह हाल ही में दूसरे सीजन में भी नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जिम्मी शेरगिल - फोटो : सोशल मीडिया
जिम्मी आगे कहते हैं कि “मैं ओटीटी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर बहुत सारे शो देखता रहता हूं। जब ये प्लेटफॉर्म्स भारत में नहीं आए थे, तब भी डीवीडी पर देखता था। हाल ही में जब मुझे यॉर ऑनर का पहला सीजन ऑफर हुआ, तो मैंने पहले ओरिजनल सीरीज देखी। इससे कनेक्ट कर पाया तभी इसके लिए हां कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें