'पद्मावत' फिल्म की धमक अभी भी बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। फिल्म को रिलीज हुए महज 15 दिन हुए हैं और अब तक यह फिल्म 239.50 करोड़ की कमाई कर चुकी हैं। इस फिल्म में रणवीर के अलावा जिम सरभ की एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया। जब जिम से इस फिल्म के बारे में बात की तो उन्होंने कई सारे खुलासे किए।
विज्ञापन
2 of 4
Jim Sarbh
ZOOM से बात करते हुए जिम सरभ ने फिल्म से जुड़े अपने अनुभव को शेयर किया। जब जिम से उनके किरदार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा - 'मलिक काफूर का किरदार बहुत ही अच्छा था। वह भले ही अलाउद्दीन खिलजी का दास था लेकिन सुल्तान की सल्तनत का खास सलाहकार था।'
विज्ञापन
3 of 4
Jim Sarbh
फिल्म के खास पल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा - 'इस फिल्म में एक नहीं कई ऐसे पल हैं जिन्होंने उनका दिल जीत लिया।' इसके साथ ही उन्होंने रणवीर सिंह की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा - 'रणवीर के साथ काम करना बहुत ही अच्छा एक्सपीरियंस था। वह सेट पर बहुत सारे नए आइडिया लेकर आते थे और हर सीन को और बेहतर बनाने की कोशिश करते थे।'
फिल्म में दिखाए गए वजीर के कत्ल के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा - 'जिस तरह से रणवीर ने वजीर के मारे जाने पर रिएक्ट किया उसे कर पाना अपने आप में काबिले तारीफ है। इस तरह का रिएक्शन लाखों में कोई एक कर पाता है। बहुत सारे लोग इस तरह के सीन्स को करने से कतराते हैं लेकिन उन्होंने इस सीन को बेहतरीन बना दिया। उस दिन मुझे यह एहसास हुआ कि रणवीर के साथ काम करने में खूब मजा आने वाला है।'