जिम सरभ
- फोटो : सोशल मीडिया
2018 में आई फिल्म 'पद्मावत' ने जिम सरभ की किस्मत चमका दी और उन्हें एक अलग ही पहचान मिल गई। इस फिल्म में जिम ने मलिक काफूर का किरदार निभाया। इस किरदार को उन्होंने इतने बखूबी से निभाया कि उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड का सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए नॉमिनेशन भी मिला। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कैसे उन्हें मलिक काफूर का किरदार मिला था। दरअसल, रणवीर सिंह ने ही 'नीरजा' देखने के बाद जिम की सिफारिश संजय लीला भंसाली से थी। इसके बाद जिम को फिल्म के लिए कास्ट किया गया। वहीं, जिम 'संजू', 'द वेडिंग गेस्ट', 'फोटोग्राफ' और 'हाउस अरेस्ट' में भी अपने अभिनय का जलवा दिख चुके हैं। इसके अलावा वह वेब शो 'मेड इन हेवेन', स्मोक और फ्लिप में का भी हिस्सा रहे हैं।