फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत से पहले ब्वॉयफ्रेंड ने जिया खान के साथ किया था ऐसा बर्ताव, धोखे के बाद कर लिया था सुसाइड

Sun, 02 Jun 2019 04:42 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
jiah khan - फोटो : social media
बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान का जन्म 20 फरवरी 1988 को न्यूयॉर्क में हुआ था। महज 25 साल की उम्र में 3 जून 2013 को उन्होंने सुसाइड कर लिया था हालांकि जिया खान की मौत आज भी रहस्य बनी हुई है जो सुलझ नहीं पाई हैं। जिया खान के ब्वॉयफ्रेंड रहे सूरज पंचोली पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा। जिया की खुदकुशी के बाद सूरज को जेल भी जाना पड़ा था। इस केस का ट्रायल अभी भी चल रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
jiah khan - फोटो : social media
जिया का असली नाम नफीसा रिजवी खान था। बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सूरज पंचोली ने बताया था कि वो फेसबुक के जरिए मिले थे और कुछ ही दिनों में अच्छे दोस्त बन गए थे। हालांकि सीबीआई की चार्जशीट में हुए खुलासों में पता चला कि जिया की मौत से ठीक पहले सूरज पंचोली के साथ उनके रिश्ते बेहद तल्ख हो चुके थे।
विज्ञापन

3 of 5
jiah khan - फोटो : file photo
जिया खान और सूरज पंचोली का प्यार वाला रिश्ता अब नफरत में बदल चुका था। जिया की मौत से एक घंटे पहले सूरज ने उसे जिस तरह के मैसेज भेजे थे वो हैरान करने वाले हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, जिया की मौत से एक घंटे पहले सूरज ने जिया को 10 मैसेज किए। ये मैसेज बेहद ही अभद्र भाषा में थे।

4 of 5
jiah khan - फोटो : file photo
सीबीआई की चार्जशीट के अनुसार, सुसाइड वाले दिन जिया, सूरज को लगातार फोन और मैसेज कर रही थी लेकिन सूरज ने 10 बजकर 22 मिनट तक कोई जवाब नहीं दिया तो जिया सूरज के घर ही चली गईं। जिया ने जब सूरज के नौकर से सूरज के बारे में पूछा तो उसने बताया कि फोन स्विच ऑफ था और वह अपने पापा के साथ एक मीटिंग में हैं। इसके बाद जिया सूरज के घर के बाहर थोड़ी देर खड़ी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jiah Khan - फोटो : file photo
सूरज ने थोड़ी देर बाद एक शख्स को जिया को बुलाने के लिए भेजा तब तक जिया अपने घर जा चुकी थी। सूरज ने जिया को फोन किया तो जिया ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद सूरज ने जिया को गाली गलौज वाले 10 मैसेज भेजे थे जिसके एक घंटे बाद ही जिया ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें