फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिया खान ही नहीं इन 10 बॉलीवुड स्टार्स की भी हो चुकी है मौत, एक-एक को देख नहीं होता बिल्कुल भी यकीन

Tue, 19 Feb 2019 03:39 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
jiah khan
बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान की कल (20 फरवरी) छठवीं जयंती है। उन्होंने साल 2013 में खुदकुशी कर जीवनलीला समाप्त कर ली थी। जिया के सुसाइड मामले में अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज को तलब किया गया था। जिया का जन्म 20 जून 1988 को अमेरिका की न्यूयॉर्क सिटी में हुआ था। वहीं, 3. जून 2013 को वह अपने मुंबई आवास में मृत पा गई थीं। गौरतलब है कि जिया  की मौत का यकीन करना आज भी उनके फैन्स के लिए मुश्किल होता है, लेकिन जिया ही नहीं बल्कि ये 10 बॉलीवुड स्टार्स भी दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में...
विज्ञापन

2 of 11
bollywood
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे फिल्म 'लगान' और 'स्वदेश' में लोगों को अपनी एक्टिंग का मुरीद बना देने वाले अभिनेता राजेश विवेक की। साल 2016 में अचानक हॉर्ट अटैक से  66 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई थी। अचानक हुई उनकी मौत से बॉलीवुड स्टार्स को बड़ा धक्का लगा था। बता दें कि उन्हें दिल का दौरा हैदराबाद में शूटिंग के दौरान पड़ा था, लेकिन दर्शकों को लगता है कि वह आज भी जिंदा हैं। 
विज्ञापन

3 of 11
सदाशिव अमरापुरकर
सदाशिव अमरापुरकर को लोग उनके नाम से कम उनकी अभिनय से ज्यादा जानते हैं। उन्होंने बॉलीवुड में विलेन से लेकर कॉमेडियन तक के रोल प्ले किए हैं। बता दें कि साल 2014 में उनकी मौत फेफड़ों में कैंसर होने की वजह से 64 साल की उम्र में हुई थी। उन्होंने 90 के दशक में कई हिट फिल्मों में काम किया था जिसमें से एक गोविंदा और चंकी पांडे की सुपरहिट फिल्म 'आंखें' भी शामिल है।

4 of 11
Jiah Khan suicide case
जिया खान खुदकुशी मामले में एक्टर सूरज पंचोली से पुलिस ने गहन पूछताछ की थी। जिया ने साल 2013 में अपने घर में फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली थी। जिया ने फिल्म गजनी, हाउसफुल और निशब्द में काम किया था। 
विज्ञापन

5 of 11
bollywood
बॉलीवुड के जाने-माने म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर आदेश श्रीवास्तव की मौत का धक्का पूरे फिल्म जगत को लगा था। जब उनकी मौत हुई वह केवल 51 साल के थे। उनकी मौत कैंसर से लड़ते हुए हुई थी। आदेश ने 100 से भी ज्यादा फिल्मों में अपना संगीत दिया था। 
विज्ञापन

6 of 11
pratyusha
साल 2016 में फेमस टीवी सीरियल 'बालिका वधु' में आनंदी का किरदार करने वाली एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी ने खुद को फंदे से लटकाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। उन्होंने साल 2010 में बालिका वधु में लीड रोल कर नई पहचान बनाई थी, लेकिन उनके फैन्स उनकी मौत पर मुश्किल से ही यकीन कर पाते हैं। 
विज्ञापन

7 of 11
bollywood
निर्मल पांडे को दर्शक फिल्मों में उनके खूंखार अंदाज के लिए जानते हैं। उन्होंने सुपरहिट फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या, वन टू का फोर और शिकारी में विलेन का जबरदस्त किरदार निभाया थे। उन्हें सुपरहिट फिल्म हद कर दी आपने में भी गोविंदा के दोस्त के रोल में देखा गया था। बता दें कि 47 साल की उम्र में ही साल 2010 में उनकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। 

8 of 11
rasika joshi
बॉलीवुड में कैरेक्टर रोल करने वालीं एक्ट्रेस रसिका जोशी की मौत का विश्वास भी दर्शकों को नहीं होता। उनकी मौत ल्यूकेमिया से 39 साल की उम्र में साल 2011 में हुई थी। इस बीमारी में रक्त के प्रवाह में रुकावट और हड्डियों में खतरनाक संक्रमण फैल जाता है।  बता दें कि रसिका को फिल्म भूल भुलैया, मालामाल वीकली और एक हसीना थी में देखा गया था। 

9 of 11
Taruni
चाइल्ट एक्टर तरुणी को लोग रसना गर्ल के नाम से जानते हैं। यह बहुत ही सदमा देने वाली खबर है कि इस नन्ही की जान साल 2012 में नेपाल में एक प्लेन क्रेश में हुई। हवाई जहाज में तरुणी के साथ उनकी मां की भी मौत हो गई थी। 

10 of 11
jaspal bhatti
जसपाल भट्टी टीवी का जाना-माना नाम था। आज भी लोग उनके नाम को नहीं भूले हैं। जसपाल को कॉमेडी का किंग कहा जाता था। लेकिन साल 2012 में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने उनकी जान ले ली। बता दें कि कार उनके बेटे जसराज भट्टी चला रहे थे। शायद ही आपको पता हो कि फिल्म पॉवर कट की रिलीजिंग से एक दिन पहले ही ये दुखद हादसा हुआ था। 
विज्ञापन

11 of 11
Abir Goswami
आखिर में बात करेंगे फिल्म और टीवी एक्टर अबीर गोस्वामी की। अबीर ने फेमस सीरियल कुसुम, यहां मैं घर घर खेली और प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा-प्यारा में काम किया था। साल 2013 में महज 37 साल की उम्र में कॉर्डियक अटैक से उनकी मौत हो गई। खबर है कि ट्रेडमिल पर दौड़ते-दौड़ते उनकी मौत हुई थी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें