सूरज पंचोली
- फोटो : सोशल मीडिया
आरोपों से बरी होने के बाद सूरज पंचोली ने अपने पहले स्टेटमेंट में कहा था, 'इस फैसले को लेकर 10 साल दर्दनाक बीते हैं और इसने मेरा रातों की नींद हराम कर दी थी, लेकिन आज मैंने न सिर्फ अपने खिलाफ चल रहा यह मुकदमा जीता है, बल्कि अपनी गरिमा और आत्मविश्वास भी वापस पा लिया है, लेकिन इसने काफी लंबा समय लिया। मुझे नहीं पता कि मुझे मेरे जीवन के ये 10 साल कौन वापस देगा, लेकिन मुझे खुशी है कि आखिरकार मेरे और मेरे परिवार के लिए यह दुख खत्म हो गया है। इस दुनिया में शांति से बड़ा कुछ भी नहीं है।'