अमिताभ बच्चन की फिल्म
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
बीते 10 साल में अमिताभ बच्चन की दूसरी हिट फिल्म रही ‘बदला’। ये फिल्म 8 मार्च 2019 को रिलीज हुई और इसने पहले दिन 5.04 करोड़ रुपये का कारोबार करते हुए बॉक्स ऑफिस पर कुल 87.99 करोड़ रुपये कमाने में कामयाबी हासिल की थी। अमिताभ बच्चन की 16 सितंबर 2016 को रिलीज हुई फिल्म ‘पिंक’ की गिनती सेमी हिट फिल्मों में होती है जिसने 4.32 करोड़ की ओपनिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर करीब 65.39 करोड़ रुपये कमाए। इसी अवधि में अमिताभ बच्चन की दो फिल्में ‘102 नॉट आउट’ और ‘भूतनाथ रिटर्न्स’ को औसत कामयाबी पाने वाली फिल्म भी माना गया। फिल्म ‘102 नॉट आउट’ ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 52 करोड़ रुपये और फिल्म ‘भूतनाथ रिटर्न्स’ ने करीब 40 करोड़ रुपये की कमाई की। बीते 10 साल में अमिताभ बच्चन की रिलीज हुई फिल्मों में जो फिल्में फ्लॉप घोषित की गईं, उनके नाम हैं, ‘सयेरा नरसिम्हा रेड्डी’, ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’, ‘सरकार 3’, ‘टीन’, ‘वजीर’, ‘शमिताभ’, ‘शोले 3 डी’, ‘महाभारत’, ‘सत्याग्रह’ और ‘डिपार्टमेंट’।