फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan BTS video out: 'झूमे जो पठान' पर मेकर्स का खुलासा, कहा- शाहरुख ने शर्टलेस होने से किया था इनकार

Thu, 16 Feb 2023 11:56 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : social media
शाहरुख खान स्टारर फिल्म'पठान'इस साल की सबसेे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने अब तक दुनियाभर में 946 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली ’पठान' के गाने 'झूमे जो पठान'का मेकर्स ने पर्दे के पीछे यानी बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में किंग खान और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बैकग्राउंड डांसर के साथ बॉस्को मार्टिस द्वारा कोरियोग्राफ किए गए डांस स्टेप्स की रिहर्सल करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान,दीपिका पादुकोण - फोटो : social media
मेकर्स द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में शाहरुख ने यह भी खुलासा किया कि वह गाने में अपनी शर्ट खोलने और अपने एब्स दिखाने में शरमा रहे थे। किंग खान आगे कहते है कि गाने में शर्टलेस होने और अपने एब्स दिखाने के लिए उनके साथ 'साजिश'की गई थी। शाहरुख गाने में शर्टलेस होना नहीं चाहते थे और अपनी जिंद पर अड़े थे। किंग खान की इस जिद पर फिल्म निर्देशक सिध्दार्थ आनंद कहते है कि शाहरुख बेहद शर्मिले है वह गाने में शर्टलेस होना नहीं चाहते थे,लेकिन यह गाने की डिमांड थी, इसलिए उन्हें ऐसा करना पड़ा। वहीं इस वीडियो में शाहरुख,आनंद से कहते नजर आते है,’शर्टलेस होने के लिए ही पिज्जा खिला रहा था तू मुझे कल।'
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान,दीपिका पादुकोण - फोटो : social media
इसके बाद कोरियोग्राफ बॉस्को भी शाहरुख से गाने में अपनी शर्ट उतारने और एब्स दिखाने के लिए मनाते नजर आ रहे है। दोनों के काफी मानाने के बाद किंग खान सीन में अपने एब्स दिखाने को मान जाते है।
 
यह भी पढ़ेें- Box Office Report: 'शहजादा' मचाएगा 500 करोड़ी 'पठान' के साम्राज्य में खलबली! 'वारिसु' का हाल कर देगा हैरान

4 of 5
शाहरुख खान , कोरियोग्राफ बॉस्को - फोटो : social media
वहीं,गाना रिलीज होने के बाद बॉस्को ने इस बात का खुलासा किया था कि शाहरुख बेहद शर्मिले स्वभाव के है और गाने में अपने एब्स दिखाने से शरमा रहे थे। बॉस्को ने किंग खान के साथ अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर भी शेयर की थी साथ ही फोटो पर बेहतरीन कैप्शन भी लिखा था।  बॉस्को ने लिखा, "यह निस्संदेह मेरे इंस्टा पेज पर मौजूद सबसे अच्छी तस्वीरों में से एक है। इस तस्वीर को पाने के लिए मैं भाग्यशाली हूं। मुझे पता है कि आप अपने एब्स दिखाने में बहुत शरमाते थे। यह मेरे लिए एक अनमोल पल है। बहुत बहुत धन्यवाद @iamsrk इस तस्वीर के लिए पोज़ देने के लिए।"

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : social media
यशराज फिल्म्स बैनर तले बनी फिल्म 'पठान' इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। शाहरुख की इस फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 'पठान'सलमान खान की फिल्म'बजरंगी भाईजान’ और आमिर खान की 'सीक्रेट सुपरस्टार'को पछाड़कर इतिहास में पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। यश राज फिल्म्स के अनुसार, फिल्म ने अब तक दुनियाभर में 946 करोड़ रुपए की कमाई की है।

यह भी पढ़ेें- Sidharth Malhotra: नई नवेली दुल्हन कियारा को छोड़ काम पर लौटे सिद्धार्थ, वीडियो पर फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें