हाल ही में रिलीज हुई अभिनेता इरफान खान की फिल्म 'ब्लैकमेल'के एक डायलॉग को लेकर झारखंड के लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। लोगों ने इस फिल्म से उस डायलॉग को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
2 of 5
इरफ़ान खान
- फोटो : SELF
दरअसल फिल्म में एक जगह डायलॉग है, 'तुम लड़कियों का क्या भरोसा, झारखंड में तो लड़की कुत्ते से भी शादी करती है।' इसी डायलॉग को लेकर झारखंडवासियों ने आपत्ति जताई है। लोगों का कहना है कि यह झारखंड की महिलाओं का अपमान है।
विज्ञापन
3 of 5
irfan khan
बता दें कि झारखंड में एक समुदाय में रिवाज है कि अनिष्ट और शैतानी शक्तियों से बचाने के लिए सांकेतिक अनुष्ठान के तौर पर वहां ऐसा किया जाता है। लोगों ने बताया कि वह सचमुच का विवाह नहीं होता है।
4 of 5
इरफान खान
- फोटो : self
लोगों ने फिल्म के डायरेक्टर और राइटर को 'टाॅयलेट' फिल्म देखने के लिए कहा। इस फिल्म में कुछ इसी तरह की सांकेतिक शादी गाय के साथ करने की बात दिखायी गयी है।
'देल्ही-बेली' के निर्देशक अभिनय देव द्वारा निर्देशित फिल्म 'ब्लैकमेल' बीते 6 अप्रैल को रिलीज हुई है। फिल्म में इरफान खान और कीर्ति कुल्हारी के अलावा अरुणोदय सिंह, दिव्या दत्ता, ओमी वैद्य, अनुजा साठे, प्रधुम्न सिंह मॉल और गजराज राव ने भूमिका निभाई है।