फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of the day: जान्हवी कपूर का किलर लुक और मोनोकनी में हिना ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Tue, 21 Jun 2022 10:20 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आज का सेलिब्रिटी अपडेट - फोटो : insta
एंटरटेनमेंट वर्ल्ड से रोजाना काम से जुड़ी खबरें तो सामने आती ही रहती हैं, साथ ही सितारें भी अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी जानकारियों को भी साझा करते रहते हैं। आज भी कई सेलिब्रिटीज ने अपने जीवन के खूबसूरत लम्हों को शेयर किया है, तो कोई अपने आगामी प्रोजेक्ट की तैयारी में लग गया है। तो चलिए जानते हैं आज का किसी सेलिब्रिटी ने दिया क्या अपडेट।
विज्ञापन

2 of 11
हिना खान - फोटो : insta
अभिनेत्री हिना खान अपने लुक्स से फैंस को दीवाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। चाहें ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न एक्ट्रेस हमेशा अपने ग्लैमरस अंदाज से खूब लाइमलाइट बटोरती हैं। आज हिना खान ने लेटेस्ट तस्वीरों से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। फोटोज में उन्हें समंदर किनारे मोनोकनी में परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है।
 
विज्ञापन

3 of 11
जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर - फोटो : insta
जान्हवी कपूर इस समय अपनी आगामी फिल्म गुडलक जैरी को लेकर चर्चा में हैं। फिलहाल काम से फुरसत के पल निकालकर एक्ट्रेस ने अपनी बहनों संग जमकर पार्टी की और खूब मस्ती करती नजर आईं। इसके साथ ही जान्हवी ने अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में उनका बोल्ड अंदाज देखा जा सकता है। वैसे तो करीना, करिश्मा और रिद्धिमा तीनों कपूर सिस्टर्स हमेशा चर्चा बटोरती हैं लेकिन इस बार कपूर सिस्टर्स की नई पीढ़ी एक साथ दिखाई दे रही है। शनाया कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर को एक साथ पोज करते देखा जा सकता है।
 

4 of 11
राजकुमार राव - फोटो : insta
अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों लंबी ट्रिप पर हैं और लगातार खूबसूरत लोकेशन से तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। लेटेस्ट तस्वीर में भी एक्टर को स्टाइलिश अंदाज में पोज देते देखा जा सकता है। अभिनेता ने प्रिंटेड शर्ट के साथ ब्लैक चश्मा पहना है। वह बिंदास अंदाज में दिखाई दे रहे हैं साथ ही उनके पीछे खूबसूरत नजारा भी  देखा जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 11
करीना कपूर के लाडले जंहागीर अली खान - फोटो : social media
आज योग दिवस पर हर कोई सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट शेयर कर रहा है। इसी क्रम में अभिनेत्री करीना कपूर ने बेटे जेह की तस्वीर शेयर की है, जिसमें नन्हे से जेह को बैलेंस करते देखा जा सकता है। जेह का क्यूट अंदाज दिल लूट रहा है।
विज्ञापन

6 of 11
रुबीना दिलैक की शादी की तस्वीरें - फोटो : insta
अभिनेत्री रूबीना दिलैक ने साल 2018 में अभिनेता अभिनव संग शादी की थी और आज उनकी शादी को चार साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें दोनों दुल्हा दुल्हन के लिबास में नजर आ रहे हैं। फिलहाल इस समय रुबीना अपने पति से दूर हैं क्योंकि वह खतरों के खिलाड़ी शो के शूट में व्यस्त हैं। फिलहाल पोस्ट के जरिए उन्होंने अपनी यादें साझा की हैं।
विज्ञापन

7 of 11
विक्की कौशल - फोटो : insta
अभिनेता विक्की कौशल ने नई फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। अपने इस आगामी प्रोजेक्ट की जानकारी पोस्ट शेयर कर साझा की है। उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट की तस्वीर शेयर की है, जिसके मुताबिक, उनकी इस आगामी फिल्म का नाम SAMबहादुर होगा।

8 of 11
अनन्या पांडे अपनी बहन और मां के साथ - फोटो : insta
आज अभिनेता चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे यानी अनन्या पांडे की मां का जन्मदिन है। इस खास अवसर पर एक्ट्रेस ने अपनी मां के साथ कूल अंदाज में तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है। अनन्या ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, मेरी सबसे अच्छी दोस्त !! हैप्पी बर्थडे मम्मा, तुम मेरी पूरी दुनिया हो।

9 of 11
अमिताभ बच्चन, जूनियर बच्चन और श्वेता बच्चन - फोटो : insta
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने आज अपने दोनों बच्चों अभिषेक और श्वेता बच्चन संग प्यारी सी तस्वीर का कोलाज शेयर किया है। एक थ्रोबैक तस्वीर है, जो श्वेता और जूनियर बच्चन के बचपन की  है। दूसरी तस्वीर हालिया है। जिसमें भी तीनों एक साथ पोज करते नजर आ रहे हैं। बिग-बी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'एक दिन ऐसे थे फिर ऐसे हो गए'। दरअसल 20 जून को फादर्स डे था अभिनेता ने ये तस्वीर उसी अवसर के लिए शेयर की है, जिसमे लिखा नजर आ रहा है कि हर दिन फादर्स डे है।

10 of 11
उर्वशी रौतेला - फोटो : insta
बॉलीवुड की खूबसूरत दीवा उर्वशी रौतेला हमेशा ही अपने हर लुक से फैंस का दिल लूट लेती हैं। वैसे तो वह अक्सर वेस्टर्न लुक में दिखाई देती हैं लेकिन आज अभिनेत्री ने साड़ी में अपने तस्वीरें शेयर की हैं। वह बिलकुल भारतीय पारंपारिक लुक में दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस के पीले रंग की बनारसी साड़ी के साथ गोल्ड की जड़ाऊ ज्वेलरी में देखा जा सकता है।
विज्ञापन

11 of 11
मीरा राजपूत - फोटो : Insatagram- @mira.kapoor
मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपने काम के साथ ही निजी जिंदगी से जुड़ी चीजों को भी साझा करती रहती हैं। आज मीरा ने हसीन वादियों से अपनी तस्वीर शेयर की हैं। जिसमें उन्हें पहाड़ों का खूबसूरत नजारा लेते देखा जा सकता है। मीरा इस समय स्विट्जरलैंड में वेकेशन मना रही हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें