हिंदी सिनेमा की युवा अभिनेत्री जान्हवी कपूर की झोली आगामी वर्ष के लिए फिल्मों से भरी हुई है। ऐसे में अभिनेत्री के एक और सफलता हाथ लगी है। शशांक खैतान की अगली फिल्म ‘मिस्टर लेले’ में अब वरुण धवन के साथ मुख्य भूमिका में जान्हवी कपूर नजर आएंगी। इस फिल्म में पहले कियारा आडवाणी के होने की बात कही जा रही थी। हालांकि इस बात की अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन
2 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : social media
कथित तौर पर, यह प्रोजेक्ट पहले 'गुड न्यूज' एक्ट्रेस कियारा आडवाणी करने वाली थीं। उनकी बाकी फिल्मों की तारीखों की वजह से अभिनेत्री इस प्रोजेक्ट से बाहर निकल गई हैं। इस तरह से अब यह प्रोजेक्ट जान्हवी के पास आ गया है। बता दें कि वरुण और कियारा को एक साथ 'कलंक' के एक गाने में देखा गया था, जिसमें दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया गया था।
विज्ञापन
3 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : इंस्टाग्राम
अपनी पहली फिल्म 'धड़क' के रिलीज के बाद से ही जान्हवी कपूर के प्रशंसक उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि अभिनेत्री जल्द ही 'रूही अफ्जा', 'गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल, 'दोस्ताना 2' और कई सितारों से सजी 'तख्त' के साथ सभी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।
4 of 5
jhanvi kapoor
- फोटो : amar ujala
इसके अलावा वह नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'घोस्ट स्टोरीज' में भी नजर आएंगी। ऐसे में अभिनेत्री के खाते में एक और फिल्म आना निर्माताओं के बीच उनकी बढ़ती मांग को दर्शाता है। आपको बता दें कि 'मिस्टर लेले' शशांक खैतान की फिल्म है, जिसमें वरुण मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं, जान्हवी शशांक के साथ अपनी पहली फिल्म 'धड़क' में काम कर चुकी हैं।
इस फिल्म के साथ पहली बार जान्हवी और वरुण की जोड़ी पर्दा साझा करती नजर आने वाली है। इसके अलावा, वरुण अपनी आगामी डांस ड्रामा फिल्म, 'स्ट्रीट डांसर 3 डी' के रिलीज के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं। फिल्म में श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही भी हैं।