फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब करण जौहर ने जाह्नवी कपूर को दी श्रीदेवी के निधन की खबर, ऐसा हो गया था हाल

Tue, 27 Feb 2018 06:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जाह्नवी कपूर
सिल्वर स्क्रीन की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस श्रीदेवी का शनिवार को अचानक निधन हो गया। इतनी बड़ी सुपरस्टार की मौत से फैंस को करारा झटका लगा है। उनके परिवार वाले भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं। श्रीदेवी के पति बोनी कपूर का रो-रोकर बुरा हाल है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
श्रीदेवी
वहीं मुंबई में बेटी जाह्नवी और खुशी भी सदमे में हैं। जब श्रीदेवी बोनी और खुशी के साथ भतीजे मोहित मारवाह की शादी एंज्वॉय कर रही थीं, तब जाह्नवी शूटिंग में बिजी थीं। जाह्नवी अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' की शूटिंग की वजह से शादी में शामिल नहीं हो पाई थीं।

 
विज्ञापन

3 of 6
श्रीदेवी
जो जाह्नवी छोटे से छोटे काम करने से पहले अपनी मां की सलाह लेती थीं उसके लिए उनकी मौत की खबर किसी सदमे से कम नहीं है। वो अंतिम पलों में अपनी मां के साथ नहीं थीं। जाह्नवी कपूर को सबसे पहले यह दुखद खबर देने वाले करण जौहर थे।

4 of 6
श्रीदेवी
यह खबर सुन जाह्नवी कपूर हैरान रह गईं। करण जौहर, जाह्नवी को लेकर उनके चाचा अनिल कपूर के घर पर गए। श्रीदेवी बेटी को सिल्वर स्क्रीन पर देखना चाहती थीं। लेकिन एक्ट्रेस की मौत के बाद श्रीदेवी के दिल का एक अरमान अधूरा रह गया।
विज्ञापन

5 of 6
श्रीदेवी
वहीं पाकिस्तानी एक्टर अदनान सिद्दिकी ने बोनी कपूर की ताजा हालत के बारे में अहम खुलासा किया है। इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए अदनान ने कहा, 'फिलहाल वो दुबई में हैं। बीती रात बोनी साहब से मुलाकात की। वो बच्चों की तरह रो रहे थे। वो पूरी तरह टूट चुके हैं। बार-बार श्रीदेवी को याद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्रीदेवी
अदनान ने यह भी बताया कि बोनी कपूर बार-बार बेसुध हो रहे हैं। उनकी हालत खराब है। इन हालातों में बोनी साहब से पुलिस की लंबी पूछताछ दिल दुखाती है। मगर कानूनी प्रकियाएं होती ही जटिल हैं। बता दें कि दुबई के होटल में श्रीदेवी बेसुध हालत में मिली थीं। इसके बाद पुलिस और डॉक्टरों को होटल बुलाया गया।  प्राथमिक जांच के बाद ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें