फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhalak Dikhla Ja 11: इन कंटेस्टेंट्स के बीच होगी 'झलक दिखला जा 11' में डांस की जंग, बताएं आप हैं किसके संग?

Thu, 19 Oct 2023 12:46 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
झलक दिखला जा - फोटो : सोशल मीडिया
डांसिंग रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहा है। यह शो का 11वां सीजन है, जिसको लेकर फैंस ही नहीं कंटेस्टेंट भी काफी एक्साइटेड हैं। अब तक के आए 10 सीजन ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है और उन्हें बेस्ट डांसर मिले हैं। तो वही अब सोनी टीवी के डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ सीजन 11 को अपने 10 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स मिल चुके हैं। इतना ही नहीं मेकर्स ने इन कंटेस्टेंट्स के लिए कोरियोग्राफर का सिलेक्शन भी कर लिया है। तो आइये एक नजर डालते हैं डांसिंग विद स्टार के इस देसी फॉर्मेट में शामिल होने वाले सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स पर।
विज्ञापन

2 of 10
शोएब इब्राहिम - फोटो : सोशल मीडिया

शोएब इब्राहिम
हाल ही में अपने टीवी शो अजूनी को अलविदा कह चुके शोएब इब्राहिम ‘झलक दिखला जा’ के पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट हैं। फेमस टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों मदरहुड इंजॉय कर रही हैं तो उनके पति शोएब इब्राहिम अपने डांस का हुनर दिखाने जा रहे हैं। सुपर डांसर की कोरियोग्राफर अनुराधा अय्यंगार उनकी डांसिंग पार्टनर होंगी।

विज्ञापन

3 of 10
शिव ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया

शिव ठाकरे
'बिग बॉस 16' और 'खतरों के खिलाड़ी 13' अपनी धाक जमाने के बाद शिव ठाकरे रियलिटी शो एक्सपर्ट शिव ठाकरे भी ‘झलक दिखला जा’ में अपना कमाल दिखाने के लिए तैयार है, बता दें, शिव खुद एक डांसिंग टीचर रह चुके हैं। सुपर डांसर की कोरियोग्राफर रोमशा सिंह होंगी।

4 of 10
उर्वशी ढोलकिया - फोटो : सोशल मीडिया

उर्वशी ढोलकिया
कसौटी जिंदगी की' में 'कोमोलिका' का रोल निभाकर अपनी अदाओं का जलवा बिखेरने वाली उर्वशी ढोलकिया भी लंबे गैप के बाद टीवी पर नजर आएंगी। एक्ट्रेस झलक दिखला जा में डांस करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। मशहूर कोरियोग्राफर वैभव घुगे उन्हें कोरियोग्राफ करेंगे।

विज्ञापन

5 of 10
अंजलि आनंद - फोटो : सोशल मीडिया

अंजलि आनंद
रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' में खतरनाक स्टंट करने और आलिया-रणवीर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने के बाद अंजलि आनंद टीवी पर डांस का हुनर दिखाने जा रही है। एक्ट्रेस भी इस डांस रियलिटी शो का हिस्सा होंगी और कोरियोग्राफर डैनी फर्नांडेस उनके डांसिंग पार्टनर होंगे।

विज्ञापन

6 of 10
अद्रिजा सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
अद्रिजा सिन्हा
अद्रिजा सिन्हा ओटीटी की दुनिया के फेमस चेहरा हैं। बंदा फिल्म में अपनी एक्टिंग से सभी को प्रभावित करने वाली अद्रिजा अब ‘झलक’ में बतौर कंटेस्टेंट शामिल होंगी। अद्रिजा इससे पहले सोनी टीवी के डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर’ में भी दिखी थीं। सुपर डांसर के फर्स्ट रनरअप रह चुके आकाश थापा अद्रिजा के डांसिंग पार्टनर होंगे।
विज्ञापन

7 of 10
आमिर अली - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर अली
आमिर अली भी टीवी पर कमबैक कर रहे हैं। बता दें कि, आमिर अली को ‘बिग बॉस’ और ‘झलक दिखला जा’ दोनों शो ऑफर हुए थे लेकिन आमिर ने झलक को चुना। स्नेहा सिंह उनकी कोरियोग्राफर हैं। स्नेहा इससे पहले भी झलक में शामिल हो चुकी हैं।

8 of 10
तनीषा मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
तनीषा मुखर्जी
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी 'बिग बॉस' के बाद से ही लंबे समय से टीवी स्क्रीन से दूर थीं। अब वो अर्से बाद कमबैक कर रही हैं। उनके पार्टनर तरुण राज निहलानी होंगे।

9 of 10
राजीव ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

राजीव ठाकुर
'द कपिल शर्मा शो' में सबको हंसाने के बाद राजीव ठाकुर डांस में किस्मत आजमाने जा रहे हैं। राजीव ठाकुर ‘झलक दिखला जा’ में डांसिंग के साथ साथ कॉमेडी का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे। सुचित्रा संगरे उनकी डांसिंग पार्टनर हैं।

विज्ञापन

10 of 10
करुणा पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

करुणा पांडे
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ एक्ट्रेस करुणा पांडे भी ‘झलक दिखला जा’ में शामिल होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। विवेक चचरे उन्हें कोरियोग्राफ करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें