बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'मिली' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री हाल ही में अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए 'झलक दिखला जा 10' के मंच पर पहुंची थीं। इस दौरान माधुरी दीक्षित दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को याद करती हैं और फिर जान्हवी के साथ देवदास के गाने पर डांस करती नजर आती हैं। कर्लस की ओर से इसका प्रोमो शेयर किया गया है।