फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता की डेब्यू ऐड फिल्म नहीं हो पाएगी रिलीज, कंपनी ने खुद लगाई रोक

Mon, 23 Jul 2018 12:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्वेता बच्चन नंदा
कुछ दिन पहले ही अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था । यह एक ज्वैलरी ब्रांड का ऐड था । इसमें उन्होंने पहली बार अपनी बेटी श्वेता नंदा बच्चन के साथ काम किया । वहीं श्वेता के लिए भी यह डेब्यू ऐड फिल्म थी ।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन
इस ऐड वीडियो को शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा था, 'ये मेरे लिए बहुत भावुक पल है । मैंने जब-जब इसे देखा मेरी आंखों में आंसू आ गए । बेटियां बेस्ट होती हैं ।' लेकिन श्वेता बच्चन का यह ऐड डेब्यू बुरी तरह फ्लॉप हो गया है । यहां तक कि अब इसे रिलीज भी नहीं किया जाएगा ।
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन
जी हां, इस ऐड को लेकर ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फेडरेशन ने आपत्ति जताते हुए कल्याण ज्वैलर्स के खिलाफ केस दर्ज करने की चेतावनी दी । उनका कहना था कि यह ऐड बैंक कर्मियों के काम पर सवाल उठाता है । इससे लाखों कर्मचारियों की भावनाएं आहत हो सकती हैं ।
 



 

4 of 5
shweta
आईबीओसी के महासचिव सौम्य दत्ता ने आरोप लगाते हुए इस विज्ञापन का विचार और लहजा अपमानजनक बातया था । अब ज्वैलर ब्रांड के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर रमेश कल्याणरमन ने कहा, 'हम इस ऐड को सभी मीडिया चैनलों से हटा रहे हैं । हम समझ सकते हैं कि इस ऐड से किसी की भावनाएं आहत हो सकती हैं ।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shweta
बता दें कि इस ऐड में  ऐड में एक पिता और बेटी की कहानी दिखाई गई है । दोनों साथ में बैंक पहुंचते हैं । यहां उन्हें एक काउंटर से दूसरे काउंटर भेज परेशान किया जाता है । आखिरकार मामला मैनेजर के पास पहुंचता है । यहां बेटी बताती है कि पिता के अकाउंट में एक महीने की पेंशन दो बार आ गई है । जिसे उसके पिता लौटाना चाहते हैं । यह ऐड सिद्धांतों और भरोसे की कहानी को बयां कर रहा है । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें