फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jersey: शाहिद कपूर रोज रात को करते हैं 'जर्सी' के निर्माताओं को कॉल, पूछते हैं ये बात

Wed, 20 Apr 2022 08:56 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जर्सी - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'जर्सी' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। पहले ही फिल्म की डेट कई बार टल चुकी है और हाल ही में मेकर्स ने रिलीज के कुछ दिन पहले ही  डेट को आगे बढ़ा दिया और अब फिल्म 22 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। ऐसे में दर्शकों के साथ शाहिद कपूर को भी अपनी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। 
विज्ञापन

2 of 4
Jersey - फोटो : Youtube
 इसलिए प्रोड्यूसर को फोन करते हैं शाहिद कपूर
इस समय शाहिद अपनी फिल्म को प्रमोशन में लगे हुए हैं और एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान शाहिद ने कहा, "मैं अभी भी प्रोड्यूसर्स से रोज रात को कॉल करके पूछता हूं कि ये टाइम फाइनल है ना ब्रो सब कुछ। चेंज करो तो बता देना हां मेरे को। डू टाइम हम लोग कमिट कर चुके हैं, हम पहले ही दो बार कर चुके हैं। मुझे नहीं लगता कि लोग मुझे एक और मौका देंगे।"
विज्ञापन

3 of 4
जर्सी - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर ने आगे कहा कि उन्हें लगता है कि फिल्म इंतजार के लायक होगी क्योंकि आप जानते हैं कि जीवन में कभी-कभी सबसे अच्छी चीजें इंतजार करने वालों के पास आती हैं। कभी-कभी जीवन में जब आप किसी चीज में गहराई से विश्वास करते हैं, तो आपको उसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है, और यह सच में आपको इंतजार करना और आश्चर्यचकित करता है कि क्या यह इसके लायक है, इसलिए जर्सी मेरे दिल के बहुत करीब की फिल्म है।"
विज्ञापन

4 of 4
जर्सी - फोटो : सोशल मीडिया
बात करें फिल्म जर्सी की तो ये एक स्पोर्ट ड्रामा है और शाहिद कपूर अर्जुन तलवार नाम के क्रिकेटर की भूमिका में हैं। यह फिल्म शाहिद कपूर के लिए  बेहद खास है क्योंकि उनके पिता पंकज कपूर भी इस फिल्म में अहम किरदार में हैं। बता दें कि हाल ही में फिल्म जर्सी पर साहित्यिक चोरी का आरोप भी लगा था, हालांकि बॉम्बे हाईकोर्ट ने निर्माताओं के पक्ष में फैसला सुनाया और अब फिल्म रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें