फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jersey: रिलीज के पहले दिन ही ट्विटर पर ट्रेंड हुआ बॉयकॉट जर्सी, शाहिद कपूर की इस हरकत से नाराज हैं फैंस

Fri, 22 Apr 2022 11:10 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अपनी फिल्म जर्सी के साथ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने आ चुके हैं। अभिनेता की यह आज यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है।
विज्ञापन
1 of 6
जर्सी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अपनी फिल्म जर्सी के साथ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने आ चुके हैं। अभिनेता की यह आज यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है।  फिल्म के ट्रेलर के बाद से ही दर्शक काफी समय इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में यह फिल्म लोगों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है, यह तो बाद में पता चलेगा। लेकिन अपनी रिलीज के साथ ही यह फिल्म विवादों में है।

विज्ञापन

2 of 6
जर्सी - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी रिलीज से पहले जहां ये फिल्म कानूनी विवाद में फंस गई थी, तो वहीं अब सोशल मीडिया पर शाहिद की इस फिल्म को लोगों का विरोध झेलना पड़ रहा है।  दरअसल,फिल्म रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर स्टारर इस फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग की जा रही है। ट्विटर पर फिल्म के बहिष्कार की मांग इतनी तेज हो चुकी है कि ट्विटर पर हैशटैग बॉयकॉट जर्सी ट्रेंड कर रहा है।

विज्ञापन

3 of 6
शाहिद कपूर,सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social media

फिल्म के विरोध का कारण शाहिद कपूर द्वारा सुशांत सिंह राजपूत का मजाक उड़ाना है। लोगों कहना हैं कि आईफा अवॉर्ड्स में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का अपमान करने वाले शाहिद कपूर ही थे। ऐसे एक्टर की फिल्म को बॉयकॉट करना चाहिए। वहीं, कुछ लोग तो पूरे हिंदी सिनेमा यानी बॉलीवुड को ही बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं। 
 



 

 

 

4 of 6
शाहिद कपूर,सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social media

एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, एक समय उन्होंने सुशांत का अपमान किया था। अब उसी अपमान का सामना करने की उनकी बारी है। चलो बॉलीवुड का पूरी तरह से बहिष्कार करें। वहीं एक ने लिखा, हम कभी नहीं भूल सकते जिस तरह शाहरुख और शाहिद ने सुशांत मजाक बनाया था। आओ सब मिलकर इस फिल्म को सुपर फ्लॉप बनाए। इसके अलावा सुशांत के फैंस लगातार फिल्म के बहिष्कार की मांग करते हुए अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय की भी मांग कर रहे हैं। 
 


 

 

विज्ञापन

5 of 6
जर्सी - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले फिल्म कानूनी विवाद में भी फंस गई थी। दरअसल, रजनीश जयसवाल ने आरोप लगाया था कि 'जर्सी' ने उनकी स्क्रिप्ट से चोरी की है, जिसके बाद कानूनी पचड़े में पड़ने की वजह से फिल्म की रिलीज भी टल गई थी। पहले यह फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज होनी थी, लेकिन इसे बाद में टाल दिया गया। हालांकि, बॉम्बे हाई कोर्ट ने जर्सी निर्माताओं के पक्ष में अपना फैसला सुनाया, जिसके बाद अब फिल्म 22 अप्रैल को रिलीज हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जर्सी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म की बात करें तो जर्सी एक स्पोर्ट ड्रामा फिल्म है, जिसमें शाहिद कपूर अर्जुन तलवार नाम के क्रिकेटर की भूमिका में हैं। शाहिद के साथ फिल्म में अभिनेत्री मृणाल ठाकुर भी नजर आ रही हैं। फिल्म में शाहिद का क्रिकेट के लिए जूनून और संघर्ष दिखाया गया है। यह फिल्म शाहिद कपूर के लिए  बेहद खास है क्योंकि उनके पिता पंकज कपूर भी इस फिल्म में अहम किरदार में हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें