करण सिंह ग्रोवर, जेनिफर विंगेट
- फोटो : फाइल
तलाक के इतने समय बाद जेनिफर ने करण के साथ अपने रिश्ते पर बात की है। सालों बाद जेनिफर ने करण सिंह ग्रोवर के साथ हुए अपने तलाक पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि वो किसी की भी गलती नहीं थी। इस मसले पर मीडिया से बात करते हुए जेनिफर ने कहा कि मुझे विश्वास है कि हम दोनों इसके लिए तैयार नहीं थे। ये सिर्फ वो (करण सिंह ग्रोवर) या मैं नहीं थी। हम दोनों वो कदम उठाने के लिए तैयार नहीं थे। हम इतने लंबे समय से दोस्त थे। हम हर बार जब भी मिलते थे तो घर में धूम मचा देते थे, लेकिन मुझे लगता है कि ये एक दुर्भाग्यपूर्ण समय था।