फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरियल 'बेपनाह' का सामने आया नया प्रोमो, एक हादसे से आएगा शो में नया मोड़

Mon, 12 Feb 2018 02:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
jennifer winget
जेनिफर विंगेट के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। उनके सीरियल 'बेपनाह' का एक और प्रोमो दर्शकों के लिए रिलीज किया जा चुका है। इस सीरियल में जेनिफर पहली बार हर्षद चोपड़ा के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी। इतना ही नहीं इस सीरियल में सेहबान अजीम और नमिता दुबे भी मुख्य भूमिका में हैं।

 
विज्ञापन

2 of 3
jennifer winget
सीरियल शुरु होने से पहले ही शो के निर्माताओं ने इसके एक और प्रोमो को रिलीज कर दिया है।सीरियल के प्रोमो को देखकर फैंस 'बेपनाह' के प्लॉट का काफी हद तक अंदाजा लगा सकते हैं। प्रोमो में दिखाया गया है कि जेनिफर और हर्षद को उनके जीवनसाथियों के मौत की खबर मिलती है। जिसके बाद जो होता है उससे दोनों की लाइफ में यू टर्न आ जाता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
jennifer winget
बता दें पिछले रिलीज हुए प्रोमो में जेनिफर और हर्षद अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश दिखाए गए हैं। जिसके बाद ये नया प्रोमो देखना काफी दिलचस्प होगा। कलर्स चैनल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस सीरियल के नए प्रोमो को रिलीज किया गया है। इस प्रोमो को साझा करते हुए कैप्शन दिया गया है कि, “एक हादसा, दो अजनबी…मिलिए जोया और आदित्य से जल्द ही'।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें