जेनिफर लोपेज
फिल्म की कहानी के हिसाब से जेनिफर का किरदार एक मां का है जो अपनी बेटी को बचाने के लिए सामने आती है। हालांकि, वह अपनी बेटी को कई सालों पहले छोड़ चुकी है। लेकिन, जब उसकी जान को खतरा होता है तो दुश्मनों से अपनी बेटी की रक्षा करने के लिए उसकी मां को आना ही पड़ता है। फिल्म की पटकथा लिखने का काम मिशा ग्रीन ने किया है। मिशा ग्रीन को 'लव क्राफ्ट कंट्री' जैसे शोज बनाने के लिए जाना जाता है।