फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jennifer Lopez: इस खतरनाक मां से बच कर रहना, इशारों इशारों में ही कर देती है शिकार का खात्मा

Tue, 02 Feb 2021 11:57 PM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
हॉलीवुड की मशहूर गायिका और अभिनेत्री जेनिफर लोपेज जल्द ही एक हैरतअंगेज भूमिका निभाने वाली हैं। उनकी नई फिल्म का शीर्षक होगा 'द मदर' और इसमें वह एक ऐसी मां का किरदार निभाने जा रही हैं जिसको देखते ही अच्छे अच्छों की रूह कांप जाती है। वह एक कातिल है लेकिन हालात तब बदल जाते हैं, जब उसकी अपनी बेटी निशाने पर आ जा जाती है।
विज्ञापन

2 of 5
जेनिफर लोपेज की इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है निकी कैरो को। निकी कैरो कुछ समय पहले डिज्नी प्लस के लिए लाइव एक्शन फिल्म 'मुलान' बनाने के लिए चर्चा में रहीं। जेनिफर लोपेज की इस फिल्म का नाम है, 'द मदर' और इसमें वह एक बदनाम कातिल की भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन

3 of 5
जेनिफर लोपेज

फिल्म की कहानी के हिसाब से जेनिफर का किरदार एक मां का है जो अपनी बेटी को बचाने के लिए सामने आती है। हालांकि, वह अपनी बेटी को कई सालों पहले छोड़ चुकी है। लेकिन, जब उसकी जान को खतरा होता है तो दुश्मनों से अपनी बेटी की रक्षा करने के लिए उसकी मां को आना ही पड़ता है। फिल्म की पटकथा लिखने का काम मिशा ग्रीन ने किया है। मिशा ग्रीन को 'लव क्राफ्ट कंट्री' जैसे शोज बनाने के लिए जाना जाता है।

4 of 5
Jennifer Lopez
'द मदर' फिल्म में जेनिफर लोपेज न सिर्फ अभिनय करेंगी, बल्कि उन्होंने इस फिल्म का निर्माण करने की जिम्मेदारी भी उठाई है। जेनिफर और नेटफ्लिक्स का एक साथ ये लगातार दूसरा प्रोजेक्ट है। पिछले साल ही खबर आई कि जेनिफर ने इसाबेला मेल्डोनाडो के लिखे उपन्यास पर आधारित एक शो बनाने का फैसला किया है जिसका शीर्षक होगा 'द साइफर'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jennifer lopez

'द साइफर' में जेनिफर लोपेज फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन की एक एजेंट नीना गुरेरा का किरदार निभाएंगी। नीना को अचानक से एक सीरियल किलर का केस मिलता है जो अपने अपराध के सबूत ऑनलाइन छोड़ता जाता है। ऑनलाइन सबूतों को समझने और उस अपराधी को पकड़ने में ही एक तरह से चूहे और बिल्ली जैसा खेल चलता रहेगा। यही शो की कहानी होगी। इसके अलावा भी जेनिफर लोपेज के पास कई प्रोजेक्ट लाइन में हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें